मंत्रिमंडल विस्तार के बाद NDA में तकरार, संजय निषाद ने उठाए सवाल तो जदयू नाराज

By अंकित सिंह | Jul 08, 2021

बुधवार को बहुप्रतीक्षित मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया गया। विस्तार में जातीय समीकरणों को साधने की कोशिश तो की ही गई साथ ही साथ अपनों को जोड़ने की कवायद भी दिखी। यही कारण है कि नए मंत्रिमंडल में लोजपा, जदयू और अपना दल को जगह दी गई। मोदी कैबिनेट में 43 नए मंत्रियों ने शपथ ली। जदयू से आरसीपी सिंह, लोजपा से पशुपति पारस और अपना दल से अनुप्रिया पटेल शामिल हैं इन सबके बीच अब एक बार फिर से एनडीए में नाराजगी देखी जा रही है।

इसे भी पढ़ें: सरकार का चेहरा बदला, वाजपेयी कैबिनेट में रहे दो ही चेहरे नए मंत्रिमंडल में शामिल

दूसरी ओर जदयू सिर्फ एक मंत्री पद मिलने से नाराज है। माना जा रहा है कि नीतीश की नाराजगी लगातार बढ़ती जा रही है। जदयू के लोकसभा में कुल 16 सदस्य हैं। ऐसे में जदयू का सवाल यह है कि 5 सांसदों वाली लोजपा को भी एक कैबिनेट की सीट दी जाती है और 16 सदस्य वाली जदयू को भी एक ही मिलती है। फिर यह सही कैसे। कभी खुद को पीएम मोदी का हनुमान बताने वाले चिराग भी चाचा पशुपति पारस को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर नाराज हैं। चिराग लगातार यह कहते रहे हैं कि किस नाते मोदी मंत्रिमंडल में पशुपति पारस को जगह दी गई। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर