5 राज्यों में हार के बाद कांग्रेस में नसीहतों का दौर हुआ शुरू, कहा- अब 18 घंटे करना होगा काम

By सुयश भट्ट | Mar 11, 2022

भोपाल। पांच राज्यों के चुनाव नतीजों के बाद एमपी कांग्रेस में नसीहतों का दौर चल रहा है। पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कांग्रेस पार्टी और नेताओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं को जमीन पर जुटने और 8 घण्टे की जगह 16 से 18 घण्टे काम करने की जरूरत बताई है।

इसे भी पढ़ें:कोरोना काल में रिश्वत लेते पकड़े गए 295 अधिकारी-कर्मचारी, एमपी विधानसभा में हुआ यह खुलासा 

सज्जन वर्मा ने आगे कहा कि बीजेपी हिन्दू-मुस्लिम झगड़े करवाने की कोशिश कर रही है। महेश्वर-मंडलेश्वर में तीन दिन पहले हिन्दू-मुस्लिम के झगड़े करवाने की कोशिश की गई। अभी कई धार्मिक झगड़े करवाएंगे। धार्मिक भवना भड़का कर वोटो का ध्रुवीकरण करने का काम बीजेपी करती है।

वहीं सज्जन वर्मा के बयान पर कैबिनेट मंत्री मोहन यादव ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि यूपी सहित चार राज्यों में काम के दम पर बीजेपी की सरकार आई है। हिन्दू-मुस्लिमों को कांग्रेस बांटती है। एमपी में विकास और काम के आधार पर चुनाव लड़ा जाएगा।

प्रमुख खबरें

Congress और गुजरात एक-दूसरे के पर्याय हैं, पदभार संभालने के बाद बोले महासचिव रणदीप सुरजेवाला

सूर्य के कन्या राशि में प्रवेश से वृश्चिक और धनु राशि वालों के Career में आएंगे सकारात्मक बदलाव

Mayawati का ऐलान: UP, उत्तराखंड और पंजाब चुनाव में BSP युवाओं को देगी तरजीह

Ganesh Chaturthi Celebration: गणपति स्थापना का शुभ मुहूर्त और Vrat Katha, क्या है चंद्र दर्शन की मनाही?