70 मिनट में 21 धमाके और 56 लोगों ने गंवाई थी जान, अहमदाबाद ब्लास्ट केस में आया बड़ा फैसला, 49 आरोपी दोषी करार

By अभिनय आकाश | Feb 08, 2022

गुजरात की एक विशेष अदालत ने 2008 के अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों से जुड़े एक मामले में 49 आरोपियों को दोषी ठहराया और 28 अन्य को बरी कर दिया। अदालत कल सजा पर फैसला सुनाएगी। पिछले साल सितंबर में समाप्त हुए 13 साल से अधिक पुराने मामले में सुनवाई के लगभग चार महीने बाद यह घटनाक्रम सामने आया है। इस महीने की शुरुआत मे, निर्णय की घोषणा के लिए मामले को दो बार अधिसूचित किया गया था, लेकिन कुछ मुद्दों के कारण स्थगित कर दिया गया था। बम विस्फोटों के कारण शहर के विभिन्न स्थानों पर मारे गए थे।

इसे भी पढ़ें: गुजरात में दिनदहाड़े दरिंदगी! 11वीं क्लास की लड़की को स्कूल के पास से उठाया, 6 लड़कों ने किया गैंगरेप

अहमदाबाद में सिलसिलेवार धमाकों के कुछ दिनों बाद पुलिस ने सूरत के अलग-अलग हिस्सों से बम बरामद किए थे। बरामद होने के बाद अहमदाबाद में 20 और सूरत में 15 प्राथमिकी दर्ज की गई। अदालत द्वारा सभी 35 प्राथमिकी को एक में मिलाने के बाद मुकदमा चलाया गया। 78 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा शुरू हुआ और उनमें से एक के सरकारी गवाह बनने के बाद यह संख्या घटकर 77 रह गई। 77 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा चलाया गया, जिसके लिए अभियोजन पक्ष ने 1,100 से अधिक गवाहों पेश किए गए। 

प्रमुख खबरें

DRI ने देश भर में कार्रवाई कर 845 किलोग्राम Drugs पकड़ी, 15 तस्कर अरेस्ट

CID पूछताछ के दौरान TMC MLA परेश राम दास की तबीयत बिगड़ी, SSKM अस्पताल में भर्ती

Islamic State साजिश मामले में NIA अदालत ने हुजैर फरहान बेग को सुनाई 6 साल की सजा

विदेशी Unicorns में भारतीय संस्थापकों का मूल्य 560 अरब डॉलर पहुंचा: Prosus सूचकांक