एयर इंडिया ने एयर मॉरीशस के साथ कोडशेयर साझेदारी का किया विस्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2025

एयर इंडिया और एयर मॉरीशस ने अपनी ‘कोडशेयर’ साझेदारी का विस्तार करने की सोमवार को घोषणा की। इससे मॉरीशस के माध्यम से भारत को दक्षिण अफ्रीका, रीयूनियन और मेडागास्कर के साथ बेहतर संपर्क सुविधा मिलेगी।

‘कोडशेयर’ साझेदारी के तहत आमतौर पर विमानन कंपनियां अपनी साझेदार कंपनी द्वारा संचालित उड़ानों के लिए टिकट ‘बुक’ करने की सुविधा प्रदान करती हैं। प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘ एयर इंडिया अपना ‘एआई’ कोड एयर मॉरीशस की उन उड़ानों पर लगाएगी जो दक्षिण अफ्रीका के केप टाउन और जोहान्सबर्ग तथा मेडागास्कर की राजधानी एंटानानारिवो से आती-जाती हैं।’’

विमानन कंपनी पहले से ही मॉरीशस और मुंबई एवं दिल्ली तथा रीयूनियन के बीच एयर मॉरीशस की उड़ानों के लिए ‘कोडशेयर’ करती है। अंतरराष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित वार्षिक आम बैठक के दौरान एयर इंडिया के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एवं प्रबंध निदेशक (एमडी) कैंपबेल विल्सन और एयर मॉरीशस के चेयरमैन किशोर बीगू ने विस्तारित कोडशेयर साझेदारी समझौते पर हस्ताक्षर किए।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह