BJP पर फिर बरसे अखिलेश, कहा- कॉउ मिल्क प्लांट के लिए पैसा नहीं, दावे हजारों करोड़ के होते है

By अंकित सिंह | Jan 20, 2023

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर से राज्य की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया है। अखिलेश यादव ने साफ तौर पर कहा कि भाजपा सरकार अपने झूठ के ताने-बाने से लोगों को भ्रमित करने की कोशिश कर रही है। लेकिन जनता के बीच उसकी कलाई खुल चुकी है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि 6 साल से भाजपा की सरकार में छुपाई के भ्रष्टाचार के प्रति अब लोगों के सामने आ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार भले ही बड़े-बड़े निवेश के दावे कर रही है। लेकिन राज्य में कॉउ मिल्क प्लांट का बजट तक नहीं दे पा रही। इसकी वजह से डेयरी संचालक और पशुपालकों को कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उनके भुगतान भी अटके हुए हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: Uttar Pradesh की हारी हुई सीटों पर भाजपा की नजर, अमित शाह और जेपी नड्डा करेंगे ताबड़तोड़ रैली


सपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि सरकार इज ऑफ डूइंग बिजनेस के दावे कर रही है। लेकिन इसे सच कौन मानेगा? सरकार खुद का लगाया हुआ प्लांट नहीं चला पा रही तो दूसरों को क्या कहेगी? उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा घोटाला गड्ढों को भरने में हुआ है। प्रतापगढ़ में डेढ़ करोड़ की लागत से बन रही सड़क पर झाड़ू लगाते ही गिट्टी उखड़ने लगती है। उन्होंने दावा किया कि सड़कों के गड्ढों में मिट्टी भरकर बस औपचारिकताएं पूरी की जा रही है। पूरे प्रदेश में यही हाल है।

 

इसे भी पढ़ें: Lakhimpur Kheri violence: उत्तर प्रदेश सरकार ने आशीष मिश्रा की जमानत याचिका का किया विरोध


सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने अपनी सरकार जाने के दिनों की उल्टी गिनती गिनना ख़ुद ही शुरु कर दिया है। चंद अमीरों को लाभ पहुँचाने और जनता व देश को महँगाई, ग़रीबी, भ्रष्टाचार, मंदी, बेरोज़गारी और नफ़रत के दलदल में झोंकने के बाद, जब हार सामने दिख रही है तब भाजपा को अल्पसंख्यकों की याद आयी है। शर्मनाक! वहीं, आगरा स्टेशन पर लगे कटआउट को लेकर भी उन्होंने भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सोचती है कि हर समस्या का समाधान होर्डिंग व बोर्ड लगाने से हो जाता है, इसीलिए जनता भाजपा से त्रस्त है। अगले चुनाव में भाजपा की विदाई तय है क्योंकि अब तो बंदर भी बंदर बनने के लिए तैयार नहीं है। अब भाजपा को अपनी उल्टी गिनती के काउंट डाउन का डिजिटल बोर्ड लगवा लेना चाहिए।

प्रमुख खबरें

World Cup में Surya तीसरे नंबर पर उतरें , भारत और वेस्टइंडीज का फाइनल चाहते हैं Lara

परिवारों की शुद्ध बचत तीन साल में नौ लाख करोड़ रुपये घटीः सरकारी आंकड़ा

देश के आठ प्रमुख शहरों में 2023 में खाली पड़े shopping mall की संख्या बढ़कर 64 हुई: Report

Kiren Rijiju ने Rahul Gandhi को लिया आड़े हाथ, पूछा China और Pakistan से इतना प्रेम क्यों है?