जबरदस्त एक्शन, शानदार एनिमेशन का तड़का हैं कैमरून की ''अलिटा- बेटल एंजेल''

By रेनू तिवारी | Feb 06, 2019

हॉलीवुड फिल्म 'टाइटैनिक' और 'अवतार' जैसी जबरदस्त फिल्मों के फिल्ममेकर जेम्स कैमरून और डायरेक्टर-राइटर रॉबर्ट रॉड्रिग्ज की अपकमिंग फिल्म 'अलिटा : बेटल एंजेल' काफी चर्चा में है। 'टाइटैनिक' और 'अवतार' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचाया था और अब उम्मीद हैं कि फिल्म 'अलिटा : बेटल एंजेल' को भी जबरदस्त रिस्पॉंन्स मिल सकता हैं। फिल्म 'अलिटा : बेटल एंजेल' की खास बात ये हैं की ये फिल्म विदेश में रिलीज से पहले भारत में रिलीज की जाएगी। हाल ही में इस फिल्म ट्रेलर रिलीज हुआ है। ट्रेलर को इंग्लिश, हिंदी, तेलगु और तमिल भाषा में भी रिलीज किया गया हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार हैं। ट्रेलर दमदार एक्शन से भरपूर जेम्स कैमरून की यह फिल्म जापानी एनिमिटिड सीरीज 'युकिटो किशिरो' का रिमेक है।

इसे भी पढ़ें- रोहिंग्या मुसलमानों से मिली एंजेलिना जोली, संकट समाप्त करने की अपील

'अलिटा : बेटल एंजेल' की कहानी की बात करें तो फिल्म की कहानी एक ऐसी लड़की की हैं रोबोट हैं। जिसका नाम अलिटा हैं। ये एक डॉक्टर को कचरे में मिलती है, इस लड़की के अंदर रोबोट होने के बावजूत इंसानों जैसी समझ-बूझ और भावना होती है। डॉक्टर का किरदार निभा रहे क्रिस्टोफ वॉल्ट्ज उसे अस्तित्व में लाते हैं। जब अलिटा होश में आती है, तो वह अपने अतीत के बारे में भूल चुकी होती है। जिस दुनिया में वह है, उसके बारे में भी वह कुछ नहीं जानती है। डॉक्टर उसे उसके अतीत से बचाने की कोशिश करता है, तो वहीं कुछ लोगों को अलिटा से खतरा है और वह उसे खत्म करने की कोशिश में जुट जाते हैं।

इसे भी पढ़ें- सिंगापुर के लोकप्रिय अभिनेता पांग की सैन्य प्रशिक्षण के दौरान मौत

अलिटा के रोल में रोजा सालाजार के अलावा अन्य भूमिकाओं में जेनिफर कॉनेली, मेहरशला अली, जैकी अर्ले हेले और कीन जॉनसन हैं। रोजा सालाजार ने कहा, "मैंने पहली बार साल 2015 के दिसंबर महीने में अपने एजेंट से इसके बारे में सुना था, लेकिन इसके आगे कुछ नहीं था। लेकिन संयोग से मुझे इस फिल्म में शामिल होने के लिए बुलाया गया।"

यहां देखें फिल्म का ट्रेलर हिंदी में-

उन्होंने कहा, "मुझे फोन आया कि रॉबर्ट ने मुझे पसंद किया है और वे मुझसे मिलना चाहते हैं। मैं रॉबर्ट के साथ पहली बार मिली, लेकिन घबरा रही थी। फिर मैं रॉबर्ट के साथ दूसरी मुलाकात के लिए आई और दूसरा ऑडिशन दिया, जो वास्तव में शानदार रहा। एक महीने बाद मुझे लीड भूमिका के लिए चुन लिया गया।" रोजा ने कहा, "मुझे यह भी पता नहीं था कि अलिटा क्या होगी। जब मुझे भूमिका मिली, तब मैंने यूट्यूब पर एनीमेशन देखा।"

बॉलीवुड से जुड़ी बाकी खबरों के लिए यहां क्लिक करें-

प्रमुख खबरें

Swachh Survekshan में इंदौर को मिले सर्वाधिक अंक, पुष्यमित्र भार्गव बोले जारी हो स्कोरकार्ड

Jaipur Literature Festival में जुटेंगे Simi Garewal और Vishal Bhardwaj, 14 जनवरी से होगा आगाज

Spain Parliament ने बेदखली रोकने और Housing Reforms के नए नियमों को दी मंजूरी

NITI Aayog की रिपोर्ट: PLI Scheme के 70 प्रतिशत क्षेत्रों में तय लक्ष्यों के अनुसार प्रगति