रोहिंग्या मुसलमानों से मिली एंजेलिना जोली, संकट समाप्त करने की अपील

angelina-jolie-met-rohingya-muslims
[email protected] । Feb 6 2019 12:32PM

म्यामां के करीब 7,00,000 से ज्यादा मुस्लिम शरणार्थी अत्याचारों से बचने के लिए बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। 2017 में रखाइन प्रांत में सैन्य कार्रवाई के बाद वहां से रोहिंग्या मुस्लिम भागकर बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हैं।

ढाका। हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली ने कहा कि रोहिंग्या मुस्लिमों के खिलाफ रखाइन प्रांत में हिंसा समाप्त करने के लिए म्यामां को ‘वास्तविक प्रतिबद्धता’ दिखानी चाहिए। अभिनेत्री का कहना है कि दुनिया के सबसे भयानक शरणार्थी संकटों में से एक रोहिंग्या मुस्लिमों की अपने वतन वापसी के लिए म्यामां को बेहतर माहौल तैयार करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- इंतज़ार हुआ ख़त्म, मुन्ना भाई की गांधीगिरी के लिए तैयार हो जाइए

म्यामां के करीब 7,00,000 से ज्यादा मुस्लिम शरणार्थी अत्याचारों से बचने के लिए बांग्लादेश में शरण लिए हुए हैं। 2017 में रखाइन प्रांत में सैन्य कार्रवाई के बाद वहां से रोहिंग्या मुस्लिम भागकर बांग्लादेश में शरण लेने को मजबूर हैं।

इस स्थिति को संयुक्त राष्ट्र ने ‘जातीय सफाए का उदाहरण’ बताया था। हॉलीवुड अभिनेत्री कल म्यामां की सीमा पर स्थित तेकनाफ के शरणार्थी शिविर पहुंची थी।

इसे भी पढ़ें- अपनी जिंदगी की कहानी की स्टार हूं : करीना कूपर 

All the updates here:

अन्य न्यूज़