कांग्रेस की होंगी ''आप'' की अल्का लांबा, सोनिया से की मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 03, 2019

नयी दिल्ली। आम आदमी पार्टी की बागी विधायक अलका लांबा ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की, जिसके बाद से ये अटकलें तेज हो गई हैं वह जल्द ही कांग्रेस का दामन थाम सकती हैं। चांदनी चौक से विधायक अलका ने सोनिया से उनके आवास पर मुलाकात की, हालांकि उन्होंने अभी कांग्रेस में शामिल होने को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं किया।

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल को लगेगा झटका, इस नेता की कांग्रेस में होगी घर वापसी? सोनिया संग हो रही मुलाकात

अलका की सोनिया से इस मुलाकात के बाद ये अटकलें तेज हो गई हैं कि वह जल्द ही कांग्रेस का हिस्सा बन सकती हैं। गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी से पिछले कई महीनों से नाराज चल रही अलका कई मौकों पर कांग्रेस और उसके शीर्ष नेताओं की तारीफ करती नजर आईं हैं। वह पहले भी एनएसयूआई और कांग्रेस में रह चुकी हैं।

प्रमुख खबरें

India Wins First Shooting Gold | आखिरी समय में लिए गए फ़ैसले ने पटल दी बाजी... कमलजीत और सुरुचि ने शूटिंग में भारत को दिलाया पहला गोल्ड

Congress का PM Modi पर आरोप, 2024 के बाद SSR रोककर Gen-Z के वोटिंग अधिकार को किया प्रभावित

एशियाई खेलों में कमलजीत और सुरुचि की जोड़ी ने 10m Air Pistol में जीता Gold

भारत के साथ संबंध बेहतरीन, राजनीतिक उतार-चढ़ाव के बीच व्यावहारिक रुख अपना रहा Nepal: शिशिर खनाल