भारत और पाकिस्तान को एक जैसा बता रहा अमेरिका, असीम मुनीर को न्यौता मिलने पर कांग्रेस बोली- मंशा क्या है?

By अभिनय आकाश | Jun 12, 2025

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने 14 जून को अमेरिकी सेना दिवस समारोह के लिए पाकिस्तान के सेनाध्यक्ष जनरल असीम मुनीर को कथित तौर पर आमंत्रित करने के लिए अमेरिका की आलोचना की है और इसे भारत के लिए एक कूटनीतिक झटका बताया है। जयराम रमेश ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले असीम मुनीर की टिप्पणियों का भी ज़िक्र किया, जिसमें 26 लोग मारे गए थे, जिनमें से ज़्यादातर पर्यटक थे। उन्होंने सवाल किया कि असीम मुनीर को आमंत्रित करके अमेरिका क्या कर रहा है। 

इसे भी पढ़ें: अब कौन सी साजिश करने वाला है पाकिस्तान? पाक सेना प्रमुख Asim Munir ने नियंत्रण रेखा पर अग्रिम चौकियों का दौरा किया

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि मुनीर का दौरा भारत के लिए एक और बड़ा कूटनीतिक झटका है। अमेरिका की केंद्रीय कमान (सेंटकॉम) के कमांडर जनरल माइकल कुरिल्ला ने कहा है कि उनके देश को पाकिस्तान और भारत दोनों के साथ संबंध रखने होंगे। उन्होंने कहा, पाकिस्तान इस समय आतंकवाद विरोधी लड़ाई में सक्रिय है और वह आतंकवाद विरोधी दुनिया में एक बेहतरीन साझेदार रहा है। उनकी टिप्पणी का हवाला देते हुए रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, अभी अमेरिकी केंद्रीय कमान के प्रमुख ने पाकिस्तान को आतंकवाद विरोधी अभियान में एक शानदार साझेदार बताया है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal