चीन के इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादों पर नए शुल्क को 15 दिसंबर तक टालेगा अमेरिका

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

वॉशिंगटन। अमेरिका चीन से आयात होने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स पर 10 प्रतिशत के नए शुल्क को 15 दिसंबर तक के लिए टाल रहा है। हालांकि, 300 अरब डॉलर की चीनी वस्तुओं पर एक सितंबर से नया शुल्क लगाया जाएगा। अमेरिकी सरकार ने मंगलवार को यह घोषणा की। अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) कार्यालय के एक अधिकारी ने एएफपी को बताया कि अमेरिका और चीन व्यापार युद्ध को सुलझाने के लिए काम कर रहे हैं। 

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि रॉबर्ट लाइटहाजर ने चीन के उप प्रधानमंत्री ली ह्यू से मंगलवार को बात की। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्ंरप ने ट्वीट में लिखा , "हमेशा की तरह , चीन ने कहा कि वे हमारे किसानों से ' बड़ा ' खरीदी करने जा रहे हैं। अब तक उन्होंने वो नहीं किया जो उन्होंने कहा था। शायद यह अलग होगा !" यूएसटीआर ने बयान में कहा कि वह चीन से आने वाली वस्तुओं पर अगले महीने से शु्ल्क लगाएगा लेकिन सेलफोन , लैपटॉप , कम्प्यूटर मॉनिटर , वीडियो गेम कंसोल , जूते - चप्पल और कपड़ों पर देर से शुल्क लगाएगा।

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह