शिवसेना (UBT) सांसदों की बगावत के बीच Uddhav Thackeray बोले: पद छोड़ने को तैयार, पर चोरों को नहीं दूंगा पार्टी

By अंकित सिंह | Jun 20, 2026

पार्टी के 60वें स्थापना दिवस पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि अगर सदस्यों को लगता है कि वह पार्टी प्रमुख के तौर पर नेतृत्व करने के लायक नहीं हैं, तो वह यह पद छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि जब तक शिव सैनिक उनका समर्थन करते रहेंगे, वह लड़ते रहेंगे, लेकिन साथ ही यह भी कहा कि पार्टी को 'चोरों और लुटेरों' के हाथों में नहीं सौंपा जाना चाहिए। बालासाहेब ठाकरे के कांग्रेस में शामिल न होने के फ़ैसले का ज़िक्र करते हुए, उन्होंने पार्टी की स्वतंत्र पहचान और इसके स्थापना के सिद्धांतों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

चार साल में दूसरी बार अपनी पार्टी में आसन्न टूट पर, ठाकरे ने कहा कि वह एक दशक से अधिक समय से पार्टी का नेतृत्व कर रहे हैं और लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए वह शिवसेना (उबाठा) के शीर्ष पद से हटने को तैयार हैं। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ठाकरे मुंबई में शिवसेना के 60वें स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। भावुक ठाकरे ने अपने समर्थकों से कहा, ‘‘अगर पार्टी का ही कोई व्यक्ति अगला शिवसेना प्रमुख बनता है तो मुझे खुशी होगी, लेकिन मैं इसे चोरों के हाथों में नहीं जाने दूंगा।’’ ठाकरे ने कहा कि वह डगमगाए नहीं हैं और सभी चुनौतियों का सामना करने के लिए डटे हुए हैं। 

इसे भी पढ़ें: PM Modi Bengal Visit | बंगाल में विकास, सियासत और सुरक्षा का महासंगम! दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी, देंगे ₹18,880 करोड़ की सौगात

उन्होंने कहा कि लेकिन मैं नहीं चाहता कि कोई भी शिवसैनिक मुझ पर उंगली उठाए कि मैंने मुख्यमंत्री पद से (2022 में) इस्तीफा दे दिया और (2026 में) विधान परिषद की सदस्यता जारी नहीं रखी।’’ पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हाल की घटनाओं से शिवसेना (उबाठा) के कार्यकर्ता निराश नहीं हुए, बल्कि और अधिक जोश में आ गए हैं। उन्होंने बागी सांसदों के उन दावों की कड़ी आलोचना की, जिनमें कहा गया था कि उन्हें आशंका है कि शिवसेना (उबाठा) कांग्रेस में अपना विलय कर सकती है। उन्होंने कहा कि अगर 30 साल तक सहयोगी रहने के बावजूद हमने भाजपा में अपना विलय नहीं किया, तो हम कांग्रेस में विलय कैसे कर सकते हैं? मुझे आशंका है कि भाजपा की महाराष्ट्र इकाई (एकनाथ) शिंदे नीत शिवसेना का (खुद में) विलय कर सकती है।

देशभर की राजनीति, ताज़ा घटनाओं और बड़ी खबरों से जुड़े रहने के लिए पढ़ें  National News in Hindi केवल प्रभासाक्षी पर। 

प्रमुख खबरें

Supreme court on Rajpal Yadav: इन पर कौन भरोसा करेगा, SC ने चेक बाउंस मामलों में राजपाल यादव को ₹5 करोड़ जमा करने के लिए 2हफ़्ते और दिए, फटकार भी लगाई

Jio को टक्कर देने Airtel लाया ₹3999 का Plan, 365 दिन वैलिडिटी और 150GB एक्स्ट्रा Data

Maharashtra CET में गड़बड़ी की जांच के लिए SIT गठित, CM Fadnavis ने दिए FIR के आदेश

Iran की मदद के फेर में ट्रंप ने चीन को भी लपेट लिया! जिस सैटेलाइट की सहायता से US बेस पर हुआ था हमला, उसे किसने तोड़ दिया?