अमित शाह ने कारगिल के वीरों को किया याद, कहा-देश की रक्षा के लिए समर्पित नायकों पर गर्व करता है भारत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 26, 2020

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि देश उन नायकों पर गर्व करता है जो इसकी रक्षा के प्रति समर्पित हैं और जिन्होंने करगिल की दुर्गम पहाड़ियों से दुश्मनों को खदेड़ा था। करगिल युद्ध में पाकिस्तान पर देश को मिली जीत की 21वीं वर्षगांठ पर, शाह ने कहा कि “करगिल विजय दिवस” भारत के आत्मसम्मान, असाधारण पराक्रम और दृढ़ नेतृत्व का प्रतीक है।

इसे भी पढ़ें: खुद को अमित शाह का निजी सचिव बताने वाला युवक गिरफ्तार, मंत्रियों को नौकरी के लिए करता था फोन

करगिल की बर्फीली चोटियों में करीब तीन महीने तक चले युद्ध के बाद पाकिस्तान पर जीत की घोषणा करते हुए भारतीय सेना ने 26 जुलाई, 1999 को “ऑपरेशन विजय” के सफल समापन का एलान किया था। युद्ध में 500 से अधिक भारतीय जवानों को शहादत देनी पड़ी थी।

प्रमुख खबरें

CIC ने PESO को दिए निर्देश: जानलेवा हादसों के बाद रद्द हुए पटाखा लाइसेंस का ब्योरा दें

Pakistan: Imran Khan की रिहाई के लिए PTI का इस्लामाबाद मार्च अब 4 अक्टूबर को होगा

Digital Media: स्कूलों में Smartphone बैन और बच्चों के लिए बने राष्ट्रीय नीति, रिपोर्ट में मांग

Asian Games में MMA पदक विजेता Suchika Tariyal ने सेमीफाइनल के फैसले पर उठाए सवाल