West Bengal में अमित शाह की हुंकार, कहा- आनंदपुर अग्निकांड ममता के करप्शन का परिणाम

By अभिनय आकाश | Jan 31, 2026

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली पश्चिम बंगाल सरकार पर निशाना साधते हुए उसे आनंदपुर मोमो कारखाने में लगी आग के लिए जिम्मेदार ठहराया और आरोप लगाया कि यह घटना राज्य सरकार के भ्रष्टाचार का परिणाम है। यहां भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि उन्होंने अपने भाषण की शुरुआत आनंदपुर गोदाम में लगी आग में जान गंवाने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की और इस बात पर जोर दिया कि यह घटना कोई दुर्घटना नहीं थी। मजदूरों की इस विशाल सभा के समक्ष उपस्थित होकर, मैं आनंदपुर गोदाम स्थित मोमो कारखाने में लगी आग में अपनी जान गंवाने वाले सभी मजदूरों को श्रद्धांजलि अर्पित करना चाहता हूं। यह आग कोई दुर्घटना नहीं थी। आनंदपुर गोदाम में लगी आग ममता बनर्जी सरकार के भ्रष्टाचार का परिणाम थी।

इसे भी पढ़ें: West Bengal से Amit Shah का Mamata को चैलेंज, TMC के कुशासन और तुष्टीकरण का अंत होगा

अमित शाह ने कहा कि मुझे पता चला है कि ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल में मतुआ और नामाशूद्र समुदाय को डरा रही हैं। आज इस जनसभा के माध्यम से मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि डरने की कोई जरूरत नहीं है। ममता जी आपके वोट को छू नहीं सकतीं। ममता जी चाहे जितना भी एनआरसी का विरोध करें, लेकिन मतदाता सूची से घुसपैठियों को हटाना ही होगा। और अगर फिर भी कोई बच गया, तो भाजपा का मुख्यमंत्री आकर उन्हें हटा देगा।

प्रमुख खबरें

Nandigram Bypoll: कांग्रेस प्रत्याशी Milan Pradhan की गिरफ्तारी पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप

Lakhimpur Kheri में निजी स्कूल परिसर में शिक्षिका की हत्या, प्रशासन ने जारी की 16 सूत्री सुरक्षा सूची

गुजरात के Kalpasar Project के लिए India और Netherlands के बीच 2 MoU साइन, CWC करेगा सहयोग

Asian Games: भारत ने Mixed 4x400m Relay में जीता Silver Medal