गणपति उत्सव के दौरान मुंबई के दौरे पर आयेंगे अमित शाह, शिंदे और फडणवीस से हो सकती है मुलाकात

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 29, 2022

मुंबई। महाराष्ट्र में मनाये जाने वाले गणपति उत्सव के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मुंबई आयेंगे और उनके प्रदेश के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे तथा उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मुलाकात करने की संभावना है। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। महाराष्ट्र में दस दिन तक चलने वाला गणपति उत्सव 31 अगस्त से शुरू हो रहा है और (भाजपा के)मुख्य रणनीतिकार अमित शाह का दौरा बृहनमुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के सितंबर अथवा अक्टूबर में होने वाले संभावित चुनाव से पहले है। 

इसे भी पढ़ें: 2024 में हम भाजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे, ममता बोलीं- मुझे गिरफ्तार करो और देखो क्या होता है

भाजपा का लक्ष्य बीएमसी का नियंत्रण शिवसेना से अपने हाथों में लेना है। चुनाव कराने में देरी के कारण इस साल की शुरुआत में एक प्रशासक की नियुक्ति होने तक बीएमसी परशिवसेना का नियंत्रण था। महाराष्ट्र भाजपा के एक नेता ने बताया कि शाह के मुंबई के सबसे पुराने और लोकप्रिय गणेश मंडलों में से एक लालबागचा राजा के पंडाल में जाने की उम्मीद है, इसके साथ ही वह भाजपा के प्रमुख नेताओं के साथ बैठक भी कर सकते हैं। उन्होंने बताया, ‘‘उनके पांच सितंबर को मुंबई आने की उम्मीद है। अगर उनके दौरे में कुछ बदलाव होता है तो शाह एक दिन के लिए अपनी बैठकें आगे बढ़ा देंगे।।’’ शिव सेना से अलग हुये धड़े ने भारतीय जनता पार्टी के साथ शिंदे की अगुवाई में प्रदेश में सरकार का गठन किया था। जून महीने के आखिर में शिंदे ने पद और गोपनीयता की शपथ ली थी।

प्रमुख खबरें

Air India को चाहिए $1.5 Billion की भारी Funding, Tata Sons और Singapore Airlines से मांगी बड़ी मदद

Rohingya refugees ने Bangladesh में निकाली रैली, सुरक्षित म्यांमा वापसी की मांग की

Delhi High Court ने PM आवास के पास स्थित 3 झुग्गी बस्तियों को खाली करने के लिए 6 हफ्ते दिए

US Open 2026 को लगा बड़ा झटका, Novak Djokovic को हराने वाले Joao Fonseca पेट की चोट के कारण बाहर