300+ पार का नारा लेकर चुनावी अभियान की रणनीति बनाएंगे गृहमंत्री अमित शाह

By आरती पांडे | Nov 13, 2021

वाराणसी। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार के दिन  दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंच गए हैं। शाम के करीब साढ़े चार बजे  गृहमंत्री वाराणसी एयरपोर्ट पर पहुंचे । एयरपोर्ट पर  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अमित शाह का स्वागत किया।अमित शाह बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी  में महामना की पुण्‍यतिथि पर उनकी  प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें  श्रद्धांजलि दिया और  जनता के अभिवादन को स्वीकार  किया। वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं और जनता ने हर-हर महादेव के उद्घोष से शाह  का स्वागत किया।

इसे भी पढ़ें: भाजपा के विजय रथ को आगे बढ़ाने के लिए 2 दिवसीय वाराणसी दौरे पर आ रहे हैं गृहमंत्री अमित शाह

प्रथम सत्र को संबोधित करने के दौरान प्रदेश प्रभारी राधामोहन सिंह ने कहा कि किसान खेत की फसल तभी काट सकता है, जब उसके पास कोई धारदार हथियार हो। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि चुनाव की फसल काटने के लिए हम सबके पास मोदी - योगी द्वारा किए गए समाज कल्याण के कार्य धारदार हथियार के रूप में हैं।वही प्रथम सत्र की बैठक में प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने काशी, गोरखपुर, अवध, कानपुर, पश्चिम और ब्रज क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष व प्रभारी, जिला अध्यक्ष, जिला प्रभारी एवं विधानसभा प्रभारी का वृत्त लिया। इसके अलावा उत्‍तर प्रदेश में भाजपा के दिग्‍गज नेता और गृहमंत्री अमित शाह का मिशन 300+ पार का नारा लेकर चुनावी अभियान की शुरुआत में जुटी भाजपा पूर्वांचल से ही अपनी रणनीति बनाएगी।

क्षेत्र प्रभारियों के अलावा पार्टी के अन्‍य पदाधिकारियों सहित कुल 650 पदाधिकारियों से संवाद कर उत्‍तर प्रदेश में  होने वाले  विधानसभा चुनाव को जीतने का मंत्र देंगे। पार्टी की ओर से आगामी चुनावों के लिए बहुत  पहले से ही कमर कसने और सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार को जनता के बीच करने का संदेश दिया जा चुका है।इसके साथ ही पहले सत्र में केंद्रीय मंत्री व चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान इसकी अध्यक्षता करेंगे। दूसरे सत्र की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अमित शाह करेंगे। इसमें छह सौ से ज्यादा पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे और यहां अलग-अलग चरणों में पार्टी का शीर्ष के नेतृत्व पर चर्चा करेगे।

प्रमुख खबरें

Russian Army में शामिल Surat के रमणीक सखवाला 4 महीने से लापता, परिवार परेशान

Cabinet ने Fast Track Special Courts योजना 5 साल बढ़ाई, PM Modi बोले- त्वरित न्याय मिलेगा

UP में अब कालीन नहीं बिछाएगा ‘अब्दुल’, नेता बनेगा: AIMIM प्रमुख Asaduddin Owaisi

ओडिशा के Koraput में दिखा Royal Bengal Tiger, वन विभाग ने ग्रामीणों को किया अलर्ट