Andhra Pradesh: चुनाव आयोग पहुंचा NDA प्रतिनिधिमंडल, YSRCP पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Apr 16, 2024

आंध्र प्रदेश के एनडीए नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के चुनाव आयोग के समक्ष अपनी शिकायतें दर्ज कीं। बीजेपी सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह पार्टी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया जा रहा है और उन पर दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमने ईसीआई से कहा है कि आंध्र प्रदेश में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव की कोई गुंजाइश नहीं है। हमने मांग की है कि अधिकारियों पर किसी भी तरह का राजनीतिक दबाव नहीं होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमने सुझाव दिया है कि मतदान के दौरान वीडियोग्राफी की जानी चाहिए... कई जगहों पर मतदाता सूची में हेरफेर हुआ है। हम वाईएसआरसीपी के खिलाफ लड़ रहे हैं जिन्होंने राज्य में लोकतंत्र को पूरी तरह से खत्म कर दिया है। टीडीपी नेता के रवींद्र कुमार ने कहा कि हमने पूरे चुनाव आयोग से मुलाकात की और अपनी शिकायतें पेश कीं... ये सभी अधिकारी जगन मोहन रेड्डी के आदेश के तहत वाईए

इसे भी पढ़ें: Jaganmohan Reddy पर पथराव के मामले को लेकर Andhra Pradesh में दलों के बीच जुबानी जंग तेज

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की घोषणा के तुरंत बाद उनसे चुनाव आयोग के तहत काम करने की उम्मीद की गई थी। लेकिन कार्यक्रम घोषित होने के बाद भी वे सीएम के इशारे पर काम कर रहे हैं और आंशिक तौर पर कार्रवाई कर पूरे विपक्ष पर झूठे मुकदमे दर्ज कर उन्हें परेशान कर रहे हैं। हमने सबकुछ चुनाव आयोग के संज्ञान में ला दिया... चुनाव आयोग को आंध्र प्रदेश से बहुत सारी शिकायतें मिल रही हैं। यह राज्य में स्थिति की गंभीरता को दर्शाता है।

प्रमुख खबरें

France में महंगाई और शिक्षा के मुद्दे पर बड़ा मार्च, पेरिस में पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

Rajasthan में Shekhawati के समग्र विकास और हवेलियों के संरक्षण पर सरकार का जोर: CM Bhajanlal Sharma

Rajasthan Panchayat Election: 16 जिलों में पहले चरण का मतदान खत्म, 80.09 फीसदी वोटिंग

CEC Gyanesh Kumar के खिलाफ विपक्षी INDIA गठबंधन लाएगा जन महाभियोग, 30 अक्टूबर को मॉक पार्लियामेंट