शराब लाने में देरी से नाराज व्यक्ति ने पीट-पीट कर की पत्नी की हत्या

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 14, 2019

ठाणे। ठाणे जिले के मुंब्रा में शराब लाने में देरी से नाराज एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी। आरोपी (30) को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी प्रवीन पूरविया अमरूत नगर इलाके का रहने वाला है। अधिकारी ने बताया कि पूरविया ने बृहस्पतिवार दोपहर अपनी पत्नी संतोषी (25) से शराब खरीद कर लाने के लिए कहा।

इसे भी पढ़ें: यूपी की कानून-व्यवस्था और जगंल राज में ज्यादा फर्क नहीं रहा: कांग्रेस

पत्नी के देरी से वापस आने से वह गुस्सा हो गया और जहां वे रहते थे वहीं कॉरिडोर में उसने अपनी पत्नी की लकड़ी से पीट-पीट कर कथित तौर पर हत्या कर दी।

इसे भी पढ़ें: कठुआ मामला से आखिर कैसे बरी हो गया विशाल! जानें कोर्ट रूम नें क्या जाल फैलाया गया

अधिकारी ने बताया कि संतोषी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पूरविया को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जांच की जा रही है।

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana