विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम के तहत दर्ज नये मामले में ईडी के समक्ष पेश हुए अनिल अंबानी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 03, 2023

मुंबई। रिलायंस एडीए समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के कथित उल्लंघन से जुड़ी जांच के सिलसिले में सोमवार को यहां प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश हुए और अपना बयान दर्ज कराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: Mamata Banerjee का भाजपा पर आरोप, कश्मीर-मणिपुर को किया बर्बाद, अब बंगाल में विभाजनकारी ताकतों को उकसा रही

पिछले साल अगस्त में, आयकर विभाग ने स्विस बैंक के दो खातों में रखे गये 814 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित धन पर 420 करोड़ रुपये की कर चोरी करने को लेकर काला धन रोधी कानून के तहत अंबानी को एक नोटिस जारी किया था। बंबई उच्च न्यायालय ने मार्च में, आयकर विभाग के इस कारण बताओ नोटिस पर अंतरिम रोक लगाने का आदेश दिया था।

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !