By अभिनय आकाश | Mar 19, 2021
रोहिंग्या मुसलमानों पर केंद्र के एक्शन के बाद हरियाणा की सरकार भी गंभीर नजर आ रही है। जिसकी बानगी हरियाणा के गृह मंत्री के बयान में दिखी। प्रदेश के मेवात इलाके में रोहिंग्या मुस्लिमों के बसने की खबरों पर हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि उनके बारे में जानकारी इकठ्ठा की जा रही है। आगे कार्रवाई की जाएगी। निश्चित तौर पर भारत एक धर्मशाला तो है नहीं कि जिसका दिल करे वे यहां आकर रुक जाएं और ठहरने लग जाएं। उसका हम इंतजाम करेंगे।