Maharashtra: उद्धव ठाकरे को लगा एक और झटका, शिंदे गुट में शामिल हुए दीपक सावंत

By अंकित सिंह | Mar 15, 2023

महाराष्ट्र की राजनीति में उद्धव ठाकरे के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पार्टी हाथ से जाने के बाद अब उनके करीबी भी उनका साथ छोड़ रहे हैं। पिछले दिनों उद्धव ठाकरे के करीबी माने जाने वाले सुभाष देसाई के बेटे ने शिंदे गुट की शिवसेना में शामिल होने का फैसला लिया था। अब एक और करीबी शिंदे गुट के साथ जाते दिख रहे हैं। जानकारी के मुताबिक राज्य के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री दीपक सावंत शिंदे गुट में शामिल  हो गए हैं। दीपक सावंत को उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी के रूप में जाना जाता है। 

 

इसे भी पढ़ें: 12 March 1993 Mumbai Blast: 30 साल पहले मुंबई पर हुआ था सबसे बड़ा आतंकी हमला, क्या है दाऊद इब्राहिम और चूड़ियों का कनेक्शन


उद्धव ठाकरे एक के बाद एक झटका लग रहा है। उनके गुट के नेता और विधायक शिंदे के साथ जा रहे हैं। यही कारण है कि धीरे-धीरे ठाकरे गुट कमजोर होता दिख रहा है। इसका असर महाराष्ट्र की राजनीति में आने वाले दिनों में जरूर दिखेगा। दीपक सावंत पिछले कुछ दिनों से ठाकरे गुट से नाखुश थे। इसी नाराजगी के चलते कहा जाने लगा कि उद्धव ठाकरे और दीपक सावंत के बीच अनबन हो गई है। यही कारण है कि उन्होंने शिंदे समूह में शामिल होने का फैसला किया। 

 

इसे भी पढ़ें: सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र से भाजपा को नहीं मिल रही अच्छी खबर, उपचुनाव में मिली तीसरी हार, अब मंथन पर जोर


दीपक सावंत दिसंबर को 2014 में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग के साथ महाराष्ट्र का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया था। बाद में उन्हें भंडारा जिले और उस्मानाबाद जिले के संरक्षक मंत्री होने की जिम्मेदारी भी दी गई। आपको बता दें कि पिछले साल शिवसेना में बगावत देखने को मिली थी। एकनाथ शिंदे के साथ पार्टी के 40 से ज्यादा विधायक चले गए थे जिसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले महा विकास आघाडी की सरकार गिर गई थी। बाद में भाजपा के सहयोग से एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana