सत्ता में आने के बाद महाराष्ट्र से भाजपा को नहीं मिल रही अच्छी खबर, उपचुनाव में मिली तीसरी हार, अब मंथन पर जोर

devendra fadnavis
ANI
अंकित सिंह । Mar 3 2023 12:29PM

गुरुवार को कस्बा पेठ सीट के नतीजे आए। यहां पर भाजपा उम्मीदवार को हार मिली जो कि कहीं ना कहीं पार्टी के लिए परेशानी बढ़ाने वाली है। कस्बा पेठ पर तो पार्टी को 33 सालों के बाद हार मिली है।

महाराष्ट्र में शिवसेना के बागी गुट के साथ सरकार बनाने के बाद भाजपा के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। भले ही एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के साथ भाजपा आराम से सरकार चला रही हो, लेकिन उपचुनाव के नतीजे उसके टेंशन बढ़ा रहे हैं। बीते साल कोल्हापुर विधानसभा सीट के उपचुनाव में उसे हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा देवेंद्र फडणवीस के गढ़ नागपुर में शिक्षक एमएलसी सीट पर भी हार मिली थी। इसके साथ ही गुरुवार को कस्बा पेठ सीट के नतीजे आए। यहां पर भाजपा उम्मीदवार को हार मिली जो कि कहीं ना कहीं पार्टी के लिए परेशानी बढ़ाने वाली है। कस्बा पेठ पर तो पार्टी को 33 सालों के बाद हार मिली है।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra: गढ़चिरौली में नक्सलियों ने पुल निर्माण कार्य में शामिल तीन वाहन फूंके

यही कारण है कि भाजपा की ओर से अब आत्म चिंतन पर जोर दिया जा रहा है। खुद उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि कस्बा पेठ सीट की हार को लेकर हम आत्म चिंतन करेंगे। कस्बा पेठ सीट पर हार भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। यहां भाजपा को 10 हजार वोटों से हार मिली है। यह हार तब हुई है जब वह सत्ता में है। देवेंद्र फडणवीस और एकनाथ शिंदे ने यहां जमकर रैली भी की थी। हालांकि, सूत्र बता रहे हैं कि भाजपा के इस हार में आपसी गुटबाजी भी बड़ी वजह रही है। यहां भाजपा के विधायक रही मुक्ता तिलक का निधन हो गया था। वह ब्राम्हण थीं उनके परिवार को टिकट नहीं मिला, इसलिए शायद भाजपा की हार हुई है। 

इसे भी पढ़ें: Sharad Pawar पर भाजपा विधायक की टिप्पणी से भड़के राकांपा विधायकों ने विधानसभा में हंगामा किया

दूसरी ओर यह भी कहा जा रहा है कि भाजपा अब हिंदुत्व के मुद्दे पर जोर शोर से चुनाव लड़ रही है। स्थानीय मुद्दों पर कहीं ना कहीं वह उतना बात नहीं करती जितना राष्ट्रीय मुद्दों पर बात कर रही है। यही कारण है कि भाजपा को यह हार मिली है। फडणवीस ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी धंगेकर ने (प्रचार के दौरान) अपनी पार्टी के नेता राहुल गांधी की तस्वीरों का इस्तेमाल नहीं किया। उन्हें (मतदाताओं की) स्वाभाविक सहानुभूति थी और यह हमारे (चुनाव पूर्व) सर्वेक्षण में भी झलकता है। उन्होंने कहा कि हमने कस्बा पेठ विधानसभा क्षेत्र के लोगों के जनादेश को स्वीकार किया है और हम इस पर (चुनाव परिणाम) आत्मनिरीक्षण करेंगे। हम 2024 के विधानसभा चुनाव में निश्चित रूप से कस्बा पेठ जीतेंगे। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़