मेरे कपड़े उतारे, बाल खींचे...मनोजीत मिश्रा पर एक और छात्रा का आरोप

By अभिनय आकाश | Jul 02, 2025

कलकत्ता लॉ कॉलेज में एक महिला के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना के कुछ ही दिनों बाद पश्चिम बंगाल में मुख्य आरोपी मोनोजीत मिश्रा के खिलाफ नए आरोप सामने आए हैं। एक अन्य छात्रा ने दावा किया है कि उसने दो साल पहले उसके साथ छेड़छाड़ की थी और उसे धमकाया था। एक निजी मीडिया से बात करते हुए  महिला ने अक्टूबर 2023 में अपने साथ हुई भयावह घटना के बारे में बताया, जब वह कॉलेज के अन्य छात्रों के साथ एक सभा में शामिल हुई थी, जहां मोनोजीत भी मौजूद था। इस वक्त मोनोजीत मिश्रा अपने दो साथियों जैब अहमद और प्रमित मुखर्जी के साथ दक्षिण कलकत्ता लॉ कॉलेज की प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के आरोप में पुलिस हिरासत में हैं। 

इसे भी पढ़ें: मनोजीत कैंपस में नजर आ जाए तो क्लास छोड़ने लगती थी छात्राएं, कोलकाता गैंगरेप के आरोपी पर होश उड़ाने वाला खुलासा

छात्रा ने आगे आरोप लगाया कि मोनोजीत ने अपनी जेब में रखे रिमोट से कार्यक्रम स्थल पर संगीत की आवाज़ बढ़ा दी, फिर उसके बाल खींचे और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। वो  वह आक्रामक तरीके से मेरी ओर आया, मेरे बालों को खींचा और मुझे कमरे की बालकनी में खींच लिया। फिर उसने मेरे कपड़े उतारने शुरू कर दिए। मैंने उससे जाने देने की विनती की, लेकिन इसके बजाय उसने मुझे और ज़ोर से चिल्लाने पर मजबूर किया। सौभाग्य से, एक वरिष्ठ महिला छात्रा ने दरवाज़ा खटखटाना शुरू कर दिया और जल्दी में वह कमरे से भाग गया। कोलकाता की एक अदालत ने प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ कथित सामूहिक बलात्कार के मामले में तीनों आरोपियों की पुलिस हिरासत आठ दिन के लिए बढ़ाकर आठ जुलाई तक कर दी है। मामले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए कॉलेज के सुरक्षा गार्ड पिनाकी बनर्जी की पुलिस हिरासत चार जुलाई तक बढ़ा दी गई है।

प्रमुख खबरें

Tamil Nadu Gas Leak: सीफूड एक्सपोर्ट यूनिट में अमोनिया लीक से मचा कोहराम, 2 की दर्दनाक मौत, 46 की हालत गंभीर

HR Management का नया दौर: AI से बढ़ी Efficiency, 60% कंपनियों की बना Top Priority

Bihar Govt का बड़ा ऐलान! अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में 1076 Jobs, BPSC-BSSC से होगी भर्ती

Hollywood से आई Good News, एक्ट्रेस Anne Hathaway हैं प्रेग्नेंट, वीडियो शेयर कर दिखाया बेबी बंप