अनु मलिक छोड़ेंगे रियलिटी शो के जज का पद, सोना महापात्रा ने कहा- अब आएगी चैन की नींद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 22, 2019

मुंबई। सोना महापात्रा, नेहा भसीन और श्वेता पंडित समेत कई महिलाओं द्वारा यौन शोषण के आरोप लगाए जाने के बाद संगीतकार अनु मलिक ने सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले एक रियलिटी शो में जज का पद छोड़ने की पेशकश की है। चैनल के सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के एक सूत्र ने कहा कि उन्होंने (अनु मलिक) चैनल को अवगत करा दिया है कि जब तक वह आरोपमुक्त नहीं हो जाते तब तक वह जज का पद छोड़ना चाहते हैं। 

हालांकि चैनल द्वारा उनका इस्तीफा स्वीकार किये जाने की अभी पुष्टि नहीं हुई है। मलिक किसी भी प्रकार की टिप्पणी के लिए उपलब्ध नहीं थे। महापात्र ने इस कदम का स्वागत किया है। सोना महापात्रा ने ट्विटर पर लिखा कि भारत के सभी पुरुषों, महिलाओं और मीडिया का धन्यवाद जिन्होंने मलिक को बाहर करने के हमारे अभियान का समर्थन किया। बार-बार इस प्रकार का अपराध करने वाले अनु मलिक को राष्ट्रीय टेलीविजन पर देखना हमारे जीवन को दर्द और वेदना से भर देता था। मैं कुछ दिनों से बीमार थी और उम्मीद है आज की रात चैन से सो सकूंगी। इससे पहले मलिक ने इन आरोपों से इनकार करते हुए कहा था कि वह कानूनी कार्रवाई कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

जेल में बंद आजम खान से मिले शिवपाल यादव, कहा- सपा सरकार बनी तो उन्हें बनाएंगे गृहमंत्री

शिखा है, जनेऊ पहनते हैं? PM ने राम के मर्म को अयोध्या में समझाया, वो क्या इंटरव्यूअर्स को समझ नहीं आया, मंदिर का नया CEO ब्राह्मण ही बनेगा?

Reacher Season 4 की प्राइम वीडियो पर स्ट्रीमिंग शुरू, रिलीज हुए पहले तीन एपिसोड

Cauvery, Mekedatu प्रोजेक्ट्स पर Karnataka में आज बंद, संगठनों ने दिया नैतिक समर्थन