Rahul Gandhi के London Lies व Priyanka Vadra पर FATF रिपोर्ट को लेकर कांग्रेस पर बरसे Anurag Thakur

By नीरज कुमार दुबे | Mar 14, 2023

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने राहुल गांधी और उनकी बहन प्रियंका गांधी पर जोरदार निशाना साधा है। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी का Cambridge cry और London lies गवाह है कि वो विदेशी धरती पर भारत को बदनाम करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। उन्होंने कहा कि राहुल जी आपको देश की संसद, किसानों, जवानों, मजदूरों और महिलाओं से माफ़ी माँगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि एक ओर सदन चल रहा और वो दुनियाभर में कहते हैं कि उन्हें बोलने का अवसर नहीं दिया जाता जबकि सदन में उनकी उपस्थिति बहुत कम है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी आप बाहर जाकर देश को बदनाम करते हो...आपको सदन में आकर देश से माफी मांगी चाहिए।


उन्होंने कहा कि कांग्रेस से भ्रष्टाचार की कला सिखनी चाहिए। टेरर फंडिंग के मामलों की जांच कर रहे संगठन अब कांग्रेस के भ्रष्टाचार मॉडल पर केस स्टडी कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आज भारत एक ओर वैश्विक स्तर पर महाशक्ति के रूप में उभर रहा है और भारत G20 की अध्यक्षता कर रहा है। ये सभी चीज़े भारत के बढ़ते कदम को दिखाती हैं लेकिन दूसरी ओर राहुल गांधी विदेश में जाकर भारत को अपमानित करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Rahul Gandhi के बयान पर कम नहीं हो रहा घमासान, सड़क से संसद तक भाजपा हमलावर

हम आपको यह भी बता दें कि अनुराग ठाकुर ने एक दिन पहले वित्तीय कार्रवाई कार्य बल (एफएटीएफ) की एक रिपोर्ट को लेकर भी कांग्रेस पर निशाना साधा था। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि एक भारतीय ‘बैंकर’ ने कांग्रेस के एक सदस्य के ‘करीबी रिश्तेदार’ से राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए रिश्वत के रूप में अधिक मूल्य देकर कलाकृति खरीदी। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री ने एक बयान में कहा, “‘कांग्रेस के भ्रष्टाचार का नया मॉडल’ सामने आया है। अब एफएटीएफ ने एक मामले का शोध (केस स्टडी) पेश किया है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे संप्रग सरकार में एक पूर्व केंद्रीय मंत्री ने एक व्यक्ति पर प्रियंका गांधी वाड्रा की औसत पेंटिंग को दो करोड़ रुपये में खरीदने के लिए दबाव डाला।” 


बताया जा रहा है कि पद्म पुरस्कार हासिल करने के लिए यह पेंटिंग यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर ने दो करोड़ रुपए में प्रियंका गांधी से खरीदी थी। एफएटीएफ रिपोर्ट में हालांकि बैंकर या नेता का नाम नहीं दिया गया है। लेकिन अनुराग ठाकुर ने इस मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस राज में पद्मभूषण भी बिकते थे। उन्होंने कहा कि यस बैंक के पूर्व CEO राणा कपूर पर दबाव बना कर 2 करोड़ में प्रियंका गांधी की पेंटिंग ख़रीदने में/उस पैसे का उपयोग करने में कौन लोग शामिल हैं? उन्होंने कहा कि इस ख़रीद फ़रोख़्त में “R” कौन है? अनुराग ठाकुर ने कहा कि FATF की रिपोर्ट पर चुप क्यों है गांधी परिवार?

प्रमुख खबरें

CUET PG 2026: सीयूईटी पीजी एग्जाम के लिए आवेदन हुए स्टार्ट, मार्च में आयोजित होगी परीक्षा

Sydney Terror Attack । बॉन्डी बीच पर बच्चों समेत 12 की मौत, यहूदी उत्सव था निशाना

कैसे मैनेज करें प्रीमेंस्ट्रुअल सिंड्रोम? राहत पाने के लिए इन 5 न्यूट्रिशन हैक्स को अपनाएं

बॉन्डी बीच पर हुए भयानक हमले की PM Modi ने की कड़ी निंदा, पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई