इस खास इंसान के दुनिया छोड़ जानें से भावुक हुईं अनुष्का शर्मा, लिखा इमोशनल पोस्ट

By रेनू तिवारी | Dec 07, 2019

नयी दिल्ली। अनुष्का शर्मा के करीबी और उनके मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल जिसे लोग इंडस्ट्री मे सुब्बू के नाम से जानते थे उनका निधन हो गया। सुब्बू के दुनिया से यूं अचानक चले जाने से अनुष्का बेहद दुखी हैं। अपनी फिलिंग को अनुष्का शर्मा ने अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने कुछ तस्वीरें पोस्ट की जिनमें वह अपने मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल के साथ हंसी मजाक करती नजर आ रही हैं। 

इंस्टाग्राम पर अनुष्का ने कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा- वह दयालु थे, वह विनम्र थे, वह कोमल थे और वह प्रतिभाशाली थे। एक उस्ताद, जैसा कि मैंने हमेशा उन्हें बुलाया। सुब्बू हमेशा देश के सबसे पसंदीदा और सम्मानित मेकअप कलाकारों में से एक रहेंगे। उन्होंने मुझे हर बार अपने असाधारण कौशल से मेरे चेहरे को सुंदर बना दिया। उन्हें उनके सभी खूबसूरत कामों के लिए याद किया जाएगा जो उन्होंने पीछे छोड़ दिए हैं। एक अद्भुत पुत्र और भाई और एक सुंदर आत्मा आज हमें छोड़ गई है। भगवान तुम्हारी आत्मा को शांति दे सुब्बू।'

सुभाष वांगल बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने मेकअप आर्टिस्ट थे उन्होंने कई बड़े सितारों के साथ काम किया था। अनुष्का शर्मा के अलाव करीना कपूर खान, अभिनेता बिपाशा बसु, सोनम कपूर, काजल अग्रवाल, अदिति राव हैदर, अथिया शेट्टी  और फिल्म निर्माता करण जौहर ने भी सोशल मीडिया पर सुब्बू के निधन पर दुख व्यक्त किया है। आपको बता दें कि मेकअप आर्टिस्ट सुभाष वांगल लंबे समय से कैंसर से जंग लड़ रहे थे। शुक्रवार को कैंसर से लड़ाई के बाद निधन हो गया। 

इसे भी पढ़ें: इस बीमारी का शिकार हुए अक्षय कुमार, डॉक्टर ने दी पत्नी की बात सुनने की सलाह

प्रमुख खबरें

एक ही दिन दो बड़े Air Crash, France और Saudi Arabia में 25 लोगों ने गंवाई जान

TIAS Convocation: Prof. Sanjay Dwivedi बोले- AI के दौर में Digital Transformation के लिए तैयार हों छात्र

New Delhi में चर्चा, जब Indira Gandhi की Emergency के खिलाफ भवानी प्रसाद मिश्र की कलम बनी हथियार

Awami League को बचाने की जंग, Sheikh Hasina का ऐलान, बोलीं- हर साजिश तोड़कर इसी साल लौटूंगी वतन