UP Election Results: अपर्णा यादव बोलीं- जो तुष्टिकरण की राजनीति करते थे, उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला

By अंकित सिंह | Mar 10, 2022

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर मतगणना जारी है। रुझानों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में भाजपा को शानदार बहुमत मिल के दिखाई दे रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा ने यूपी में एक बार फिर से अपना दम दिखाया है। चुनाव से ठीक पहले भाजपा में शामिल होने वाले मुलायम सिंह यादव के छोटी बहू अपर्णा यादव बिष्ट ने भाजपा की जीत पर बड़ा बयान दिया है। अपर्णा यादों ने समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग भी राज्य में तुष्टिकरण की राजनीति करते थे उन्हें जनता ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। अपर्णा यादव ने कहा कि जो लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते थे उन्हें मुंहतोड़ जवाब मिला है, मेरे विश्वास की प्रचंड जीत हुई है। जिस तरह से योगी जी ने इसे आत्मसात किया मुझे लगता है कि इससे अच्छी सरकार नहीं हो सकती। आज मैं सिर्फ एक ही नारा दूंगी हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सब के सब हैं भाजपाई। प्रयागराज में बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि जनता का मिजाज विकास के लिए तैयार, यह 'मोदी-योगी' डबल इंजन सरकार की जीत है। लोगों ने सुरक्षा और बुनियादी ढांचे के मुद्दों पर मतदान किया है। 30 साल बाद एक ही पार्टी दूसरी बार सरकार बना रही है। 

प्रमुख खबरें

Rohingya Refugees ने म्यांमा सुरक्षित वापसी की उठाई मांग, Bangladesh में निकाली रैली

दिल्ली में शुरू हुई लक्ष्मी योजना, महिलाओं के मिले 2,500, CM Rekha Gupta ने कही यह बड़ी बात

Lok Sabha Secretariat ने TMC के 20 बागी सांसदों को अयोग्यता याचिका पर भेजा नोटिस

Delhi Lakshmi Yojana: CM Rekha Gupta ने बांटे Approval Letters, Women Empowerment और CBDC मॉडल का विस्तृत विश्लेषण