UP Election Results: नोएडा से पंकज सिंह की रिकॉर्ड जीत, सपा उम्मीदवार को 179000 वोटों से हराया

pankaj singh
अंकित सिंह । Mar 10 2022 4:29PM

नोएडा में पंकज सिंह को किसी भी दल की ओर से टक्कर मिलती दिखाई नहीं दी। यहां भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। पंकज सिंह को 70.84 फ़ीसदी वोट मिले। पंकज सिंह की तुलना में समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को महज 17 फ़ीसदी के आसपास वोट मिले।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। नोएडा सीट से भाजपा प्रत्याशी पंकज सिंह ने ऐतिहासिक जीत हासिल की है। पंकज सिंह ने एक लाख 79 हजार के रिकॉर्ड वोटों से जीत हासिल की है। हालांकि अभी भी पंकज सिंह की जीत की आधिकारिक घोषणा होनी बाकी है। नोएडा में पंकज सिंह को किसी भी दल की ओर से टक्कर मिलती दिखाई नहीं दी। यहां भाजपा ने एकतरफा जीत हासिल की। पंकज सिंह को 70.84 फ़ीसदी वोट मिले। पंकज सिंह की तुलना में समाजवादी पार्टी के सुनील चौधरी को महज 17 फ़ीसदी के आसपास वोट मिले। 

इसे भी पढ़ें: तीन दशक से चले आ रहे नोएडा के मिथक को तोड़ने की ओर बढ़ रहे योगी आदित्यनाथ

कांग्रेस की ओर से पंखुड़ी पाठक और बसपा प्रत्याशी कृपाराम शर्मा पंकज सिंह से काफी पीछे है। आपको बता दें कि पंकज सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में भी पंकज सिंह ने सुनील चौधरी को हराया था। उस चुनाव में पंकज सिंह को को 162417 वोट मिले थे जबकि सुनील चौधरी महज 58401 वोट हासिल कर पाए थे। चार राज्यों के विधानसभा चुनाव में भाजपा के बढ़िया प्रदर्शन के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को यहां भाजपा राज्य मुख्यालय पर जश्न मनाने के लिये बडी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए और एक दूसरे पर रंग लगाकर बधाई दी।

इसे भी पढ़ें: योगी ने नोएडा के 'भूत' को किया भस्म, अंधविश्वास पर भारी पड़ा बाबा का विश्वास

राजधानी में भाजपा मुख्यालय पर जश्न मनाने पहुंचे बडी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे पर रंग लगाकर, ढोल नगाडो की धुन पर नाचकर विधानसभा चुनावों में भाजपा की चार राज्यों में जीत की खुशी का इजहार किया। कुछ उत्साही कार्यकर्ता जेसीबी मशीन में बैठकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

All the updates here:

अन्य न्यूज़