लैंगर की दर्शकों से अपील, स्मिथ और वार्नर पर फब्तियां न कसें

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 01, 2019

ब्रिस्टल। आस्ट्रेलियाई कोच जस्टिन लैंगर ने दर्शकों से स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के प्रति सम्मान दिखाने का आग्रह किया और उन पर फब्तियां नहीं कसने की अपील की। पूर्व सलामी बल्लेबाज लैंगर ने कहा कि वे पहले ही अपनी गलती का खामियाजा भुगत चुके हैं।

लैंगर ने अफगानिस्तान के खिलाफ विश्व कप मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘आप (मीडिया) सम्मान हासिल की बात कर रहे हैं और मुझे लगता है कि यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि लोग भी सम्मान दिखाएं।’’ आस्ट्रेलियाई कोच ने कहा, ‘‘उन्होंने गलती की और वे उसकी बड़ी कीमत चुका चुके हैं।’’

इसे भी पढ़ें: महान फार्मूला वन ड्राइवर निकी लाउडा का 70 वर्ष की उम्र में निधन

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह