हितग्राहियों को 3.50 लाख नए पीएम आवास की स्वीकृति, सीएम शिवराज अधिकारियों को दी चेतावनी

By सुयश भट्ट | Jan 28, 2022

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर से प्रधानमंत्री आवास के हितग्राहियो से वर्चुअली संवाद किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 3 लाख 50 हजार नए आवासों की स्वीकृति दी और प्रथम किस्त के 875 करोड़ की राशि का वितरण किया है।

इसे भी पढ़ें:प्रमोशन में आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला, राज्य सरकार पर छोड़ा मामला 

इसी के साथ साथ छतरपुर कलेक्टर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि मुन्नीबाई के हाथ का परीक्षण कराए. मुन्नीबाई का एक हाथ कटा है। सीएम ने कहा कि यदि हाथ लग सकता है, तो उसकी व्यवस्था करें। पैसे की चिंता नहीं करना है।

वहीं सीएम शिवराज ने बिचौलियों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि कोई अगर करीब का राशन खाएगा तो जेल जाएगा। बालाघाट की हितग्राही की शिकायत पर सीएम ने तुरंत एक्शन लिया। सहायता समूह की पुष्पा ने सीएम को जानकारी दी थीम शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल यूनिफॉर्म का पेमेंट न करने की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें:बहन के प्रेमी का अपरहण कर भाई ने की हत्या, जंगल में फेंक दी लाश 

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने विधायकों सांसदों को निर्देश दिए हैं कि आप जब भी अपने क्षेत्र में जाएं, हितग्राहियों के घर जाएं और जाकर मकान देखें। शिवराज ने गड़बड़ी करने वालों को चेताया है। उन्होंने हितग्राहियों से कहा कि किसी ने गड़बड़ की तो, शिकायत कर देना। मैं उसे नौकरी करने लायक नहीं छोडूंगा। दलाल होगा तो जेल भेज दूंगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो पैसे कमाते हैं, उनसे हम टैक्स लेंगे। जो गरीब हैं उनमें पैसा बांट देंगे या उनको सस्ता देंगे । मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने लोगों से अपील की है कि हर साल गांव का भी जन्मदिन मनाया जाए। मैं भी गांव के जन्मदिन में शामिल रहूंगा।

प्रमुख खबरें

आम आदमी को लगेगा बड़ा झटका! Petrol-Diesel Price में ₹28 तक की बढ़ोतरी के बने आसार

Liverpool फैंस को मिली बड़ी राहत, Mohamed Salah की Injury पर आया अपडेट, जल्द लौटेंगे मैदान पर

Thomas Cup में भारत का धमाल, Chinese Taipei को 3-0 से रौंदकर Semi-Final में बनाई जगह।

India-Bangladesh रिश्तों में तल्खी! असम CM के बयान पर Dhaka ने जताई कड़ी आपत्ति, भेजा समन।