दिल्ली में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले ! 11 से 18 अप्रैल के बीच संक्रमण दर में 3 गुना हुई वृद्धि

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 19, 2022

नयी दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में लगातार कमी के बाद एक बार फिर नये संक्रमणों में वृद्धि देखने को मिल रही है और 11-18 अप्रैल के बीच संक्रमण दर में करीब तीन गुना बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह जानकारी शहर के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों से सामने आयी है। इन आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में 11 अप्रैल को संक्रमण दर 2.70 फीसदी रही थी जो 15 अप्रैल को बढ़कर 3.95 फीसदी जा पहुंची। अगले ही दिन16 अप्रैल को संक्रमण दर5.33 फीसदी हो गयी और 18 अप्रैल को यह बढ़कर 7.72 फीसदी तक पहुंच गई। इसके मुताबिक, पिछले सप्ताह दिल्ली में 67,360 नमूनों की जांच की गई, जिनमें से 2,606 में संक्रमण की पुष्टि हुई। इस अवधि में औसत संक्रमण दर 4.79 फीसदी रही। 

इसे भी पढ़ें: दिल्ली में फिर पांव पसारने लगा कोरोना, पॉजिटिविटी रेट 7 फीसदी के पार, 24 घंटे में इतने नए मामले आए सामने 

सफदरजंग अस्पताल के कम्युनिटी मेडिसीन के प्रमुख डॉ जुगल किशोर ने कहा कि यह स्वरूप अधिक तेजी से फैलता है लेकिन इससे हल्का संक्रमण हो रहा है। यह केवल ऊपरी श्वसन प्रणाली के संक्रमण का कारण बन रहा है। सर गंगा राम अस्पताल में श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ अभिनव गुलियानी ने कहा, लोगों को सतर्क रहना चाहिए। मामलों में वृद्धि होगी, हालांकि, यह नियंत्रण से बाहर नहीं जाएगी। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण शहर में बढते संक्रमण पर चर्चा करने के लिए बुधवार को बैठक करेगा जहां मास्क लगाने की अनिवार्यता पर चर्चा होने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

SEBI Order के खिलाफ SAT पहुंचे Zee Entertainment और Punit Goenka, बुधवार को होगी अहम सुनवाई

Lionel Messi को चैंपियन बनाने वाले पिता Jorge Messi का निधन, दिग्गज Rafael Nadal ने जताया गहरा शोक

Aston Villa छोड़ PSG लौटे Lucas Digne, 11 साल बाद फिर पहनेंगे पेरिस की जर्सी, 2029 तक हुआ Deal साइन

5 साल के फतेह ने Thailand में रचा इतिहास, Gatka on Skates में जीता World Martial Arts Games Gold Medal