आलिया-रणबीर, मलाइका-अर्जुन में से किसका इश्का होगा पूरा?

By आकांक्षा तिवारी | Jan 17, 2019

हम उस देश में रहते हैं जहां प्यार का संदेशा लाने वाले पक्षी की चोंच को भी सोने में मड़वा दिया जाता था। ये वो देश है जहां हर युग में एक प्रेम कहानी जन्मी है चाहे वो लैला-मजनू हो, रोमियो-जूलियट या फिर हीर राँजा। इन सबने अपने प्यार के लिए जान दे दी। अगर बात की जाए ताजमहल की, तो ये वो अजूबा है जो किसी के प्यार की निशानी भी है।

इसे भी पढ़ेंः श्रद्धा को मिल गया नया साथी, अपने साथ ले जाती हैं हर जगह

अभी हाल ही में ख़बर आई थी कि सलमान ख़ान इस रिश्ते से ख़ुश नहीं हैं और उन्होंने अपनी नाराज़गी जताते हुए अर्जुन के पिता बोनी कपूर को अपने घर तक आने से मना कर दिया है। फ़िल्मों में प्यार की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले ये स्टार्स रियल लाइफ़ में ऐसी सोच रखते हैं।

वहीं बात करें आलिया-रणबीर को तो इन्हें अकसर विदेशों की गलियों में समय बिताते कैप्चर किया जाता है। एक-दूसरे के साथ फ़ैमिली फ़ंक्शन में देखा जाता है. कुछ दिनों पहले ख़बरें आई थीं कि एक फ़ैमिली गेद-टुगेदर में महेश भट्ट ने इस रिश्ते को स्वीकार लिया है। खैर ये तो कपूर ख़ानदान के लिए रोज़ की बात है आज किसी को अपनाकर बहू बना लो और फिर कुछ टाइम के बाद इंकार कर दो। आप लोगों को शायद वो वाक्या याद होगा जब कैटरीन और दीपिका के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। करीना ने तो कैरीना और रणबीर के संगीत की तैयारी भी कर ली थी, जिसके बारे में उन्होंने कॉफ़ी विद करन में क़बूला भी था।

इसे भी पढ़ेंः बॉलीवुड में तेजी से कम होता जा रहा है खान सुपरस्टार्स का जलवा

वैसे ‘न घोड़ा दूर है न मैदान’ जल्द ही सबके सामने आ जाएगा कि आलिया-रणबीर हों या अर्जुन-मलाइका किसका इश्क़ पूरा होता है और किसका अधूरा रह जाता है. 'प्यार सबका पूरा हो ये ज़रूरी नहीं, मगर प्यार हो ये ज़रूरी है'

- आकांक्षा तिवारी

प्रमुख खबरें

Canada Deportation Record: सिर्फ 6 महीने में कनाडा से 3 हजार से ज्यादा भारतीय डिपोर्ट, क्या है वजह?

आज भारत में डिग्री का कोई मतलब नहीं है: Chhatron ki Goonj कार्यक्रम में राहुल का दर्द, Data और दौलत पर फोकस

UAE की Iran को कड़ी चेतावनी, ADNOC टैंकर पर Missile Attack को बताया UN Resolution का उल्लंघन

हिंदुओं को धोखा देने वाले इस देश को ले डूबे मुस्लिम, हिल गया यूरोप !