अनुछेद 370: पाकिस्तान ने UNSC की आपात बैठक की मांग की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 14, 2019

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने मंगलवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करने के भारत के कदम पर चर्चा करने के लिए पाकिस्तान ने औपचारिक तौर पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक आयोजित करने की मांग की है।

एक वीडियो संदेश में कुरैशी ने कहा कि उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) अध्यक्ष को एक बैठक आयोजित करने के संबंध में यूएनएससी में पाकिस्तान की स्थायी प्रतिनिधि मालेहा लोधी के जरिए एक औपचारिक पत्र लिखा है।

इसे भी पढ़ें: ‘पाकिस्तान कांग्रेशनल कॉकस’ में शामिल होने वाले पहले भारतीय-अमेरिकी बने रो खन्ना

कुरैशी ने कहा कि यह पत्र यूएनएससी के सभी सदस्यों के साथ साझा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कश्मीर में भारत के कदम को क्षेत्रीय शांति के लिए खतरा समझता है। 

प्रमुख खबरें

राष्ट्राध्यक्षों द्वारा हिंदी गाने गाकर सांस्कृतिक जुड़ाव की रणनीतिक

UP Rain: मौसम तंत्र कमजोर पड़ने से भारी बारिश थमी, नदियां उफान पर

साहित्यकार Om Prakash Jha बोले, राष्ट्रीय एकता का सशक्त संदेश देती हैं दीनदयाल की पुस्तकें

Pushkar Singh Dhami का कांग्रेस पर हमला, भ्रम फैलाने के लिए झूठ का सहारा ले रही पार्टी