अरुण यादव को मिला दिग्गी राजा का साथ, टिकट पर लग सकती है मोहर

By सुयश भट्ट | Sep 30, 2021

भोपाल। मध्य प्रदेश में उपचुनाव की तैरारिया शुरू हो गई है।  चुनाव आयोग ने प्रदेश के 1 लोकसभा सीट समेत 3 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा कर दिया है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता अरुण यादव भी खंडवा सीट पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। जिसमें अब  उन्हें राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह का समर्थन मिला है।

आपको बता दें कि अरुण यादव खंडवा में 1 अक्टूबर से अपना चुनावी दौरा शुरु कर रहे हैं। जिसकी जानकारी उन्होंने ट्विटर पर दी है। इसे लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। दिग्विजय सिंह ने उनके ट्वीट को रिट्वीट करते हुए लिखा, शुभकामनाएं अरुण।

इसे भी पढ़ें:उपचुनाव को लेकर गृह विभाग ने जारी किया आदेश, 8 जिलों के एसपी और कलेक्टर को लिखा पत्र 

दरअसल अरुण यादव पहले दिन सुबह से रात तक खंडवा में अलग-अलग क्षेत्रों का दौरा करेंगे। हालांकि यह दौरा टिकट की घोषणा से पहले उन्होंने शुरु कर दी है। लेकिन दिग्विजय सिंह के इस ट्वीट के बाद ये कयास लगाया जा रहा है कि उनका टिकट तय है। 

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया