Asaduddin Owaisi ने Rahul Gandhi को दी Hyderabad से चुनाव लड़ने की चुनौती, INDIA गठबंधन ने घेरा

By नीरज कुमार दुबे | Sep 25, 2023

एआईएमआईएम नेता असद्दुदीन ओवैसी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को 2024 में वायनाड की बजाय हैदराबाद से चुनाव लड़ने की चुनौती क्या दी, पूरा विपक्षी गठबंधन ही ओवैसी के पीछे पड़ गया है। हम आपको बता दें कि अपने संसदीय क्षेत्र हैदराबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए ओवैसी ने कहा कि राहुल गांधी उनके खिलाफ अगला लोकसभा चुनाव लड़ कर दिखाएं। ओवैसी ने कहा कि बाबरी मस्जिद कांग्रेस के ही कार्यकाल में ढहायी गयी थी इसलिए कांग्रेस पार्टी का मुस्लिम प्रेम महज दिखावा है। उन्होंने कहा कि आजकल यह लोग ओबीसी की बात कर रहे हैं लेकिन यह भी छलावा ही है।


दूसरी ओर, कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने ओवैसी पर पलटवार करते हुए कहा है कि उन्हें राहुल गांधी को चुनौती देने की बजाय गैर-मुस्लिम संसदीय सीट से चुनाव लड़ कर देखना चाहिए। पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने कहा कि ओवैसी ऐसा करेंगे तो उन्हें अपनी राजनीतिक हैसियत पता चल जायेगी। संदीप दीक्षित ने यह भी दावा किया कि राहुल गांधी की लोकप्रियता में जोरदार इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: Women Reservation Bill का Owaisi ने किया विरोध, बोले- यह सिर्फ चुनाव हित के लिए है

दूसरी ओर, शिवसेना यूबीटी के नेता संजय राउत ने कहा है कि ओवैसी साहब को राहुल गांधी को नहीं मोदी जी को चैलेंज करना चाहिए कि वे हैदराबाद में आकर चुनाव लड़ें। उन्होंने कहा कि अब राहुल गांधी का कद इतना बढ़ गया है कि वे देश में कहीं भी चुनाव लड़ेंगे तो जीत जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के लिए भाजपा का जो रवैया है वह सही नहीं है, संविधान, कानून, नियम की धज्जियां उड़ा कर ये संसद चलाते हैं।

प्रमुख खबरें

Pat Cummins की एशेज़ में वापसी तय, ऑस्ट्रेलिया एडिलेड टेस्ट से पहले मज़बूत स्थिति में

दीपावली को यूनेस्को की अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में स्थान, वैश्विक पहचान हुई और मजबूत

दिल्ली में खुली जलाने और तंदूर में कोयला उपयोग पर सख्त प्रतिबंध, AQI अब भी ‘poor’ श्रेणी में

ट्रम्प ने फिर दोहराया दावा: भारत–पाकिस्तान संघर्ष “मैंने रोका”, जबकि भारत करता रहा इनकार