शिंदे के मंत्री संग अशोक चव्हाण की बंद कमरे में मुलाकात से अटकलें तेज, क्या कांग्रेस छोड़ रहे महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री?

By अभिनय आकाश | Aug 22, 2022

महाराष्ट्र में सियासी घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब नए कृषि मंत्री अब्दुल सत्तार और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण की मुलाकात से महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है। हालांकि दोनों इसे 'सामान्य मुलाकात' बता रहे हैं। खबर है कि कांग्रेस और एकनाथ शिंदे के मंत्री के बीच करीब आधे घंटे तक मुलाकात चलती रही। खास बात यह रही कि विश्वास मत के दौरान भी चव्हाण की गैरमौजूदगी चर्चा में रही। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार को आधिकारिक दौरे पर नांदेड़ आए मंत्री सत्तार ने चव्हाण से मुलाकात की।

इसे भी पढ़ें: उद्धव की शिवसेना पर बरसे फडणवीस, BMC चुनाव को लेकर कहा- भ्रष्टाचार की हांडी तोड़ेगी भाजपा

गौरतलब है कि विधानसभा में शिंदे-फडणवीस सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव में वे गैरहाजिर रहे थे। अपने धन्यवाद भाषण में देवेंद्र फडणवीस ने यह कह कर उनका आभार माना था कि, ‘जो अदृश्य हाथ हमारे पीछे रहे, उनको भी मैं धन्यवाद देना चाहता हूं।’ बाद में यह सफाई आई कि देर से पहुंचने की वजह से वे विश्वास मत प्रस्ताव के विरोध में वोट नहीं दे पाए।  

प्रमुख खबरें

US Senator Richard Blumenthal ने Russia से डीजल सौदे को बताया शर्मनाक

Haridwar Severe Hailstorm | हरिद्वार से देहरादून तक बिगड़े हालात, मूसलाधार बारिश और भीषण ओलावृष्टि से हाहाकार, मौसम विभाग का येलो अलर्ट जारी

High Court का आदेश: लखनऊ के स्कूल की जमीन से तीन माह में हटाएं अवैध कब्जे

वोट चोरी और चुनाव में गड़बड़ी, INDIA bloc के नेताओं ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात, सौंपा 4-सूत्रीय ज्ञापन, राहुल गांधी बोले- राष्ट्रपति ने मांगे सबूत