कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर बोले गहलोत- फैसला क्या होगा, किसी को मालूम नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 24, 2022

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए एक प्रमुख दावेदार के रूप में देखे जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को कहा कि जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाए तब तक कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, यह किसी को मालूम नहीं है। गहलोत ने यह टिप्पणी उस वक्त की है जब एक दिन पहले मंगलवार को उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के संदर्भ में चर्चा हुई है। 

इसे भी पढ़ें: मेडिकल टेस्ट कराने के लिए विदेश जाएंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका-राहुल भी होंगे साथ

यह पूछे जाने पर कि क्या यह निर्णय हुआ है कि कांग्रेस का नया अध्यक्ष गांधी परिवार से बाहर का होगा तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गहलोत ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस में किसी ने आपको (मीडिया को) यह बताया है क्या ? जब तक आधिकारिक रूप से कोई फैसला नहीं हो जाता, तब तक आप या मैं कोई टिप्पणी नहीं कर सकते।’’ अध्यक्ष पद पर उनकी दावेदारी की संभावना से जुड़े सवाल पर गहलोत ने कहा, ‘‘यह बहुत लंबे अरसे से मीडिया में चल रहा है। फैसला क्या होगा, क्या नहीं होगा, किसी को मालूम नहीं है।’’ सोनिया गांधी के साथ मुलाकात के संदर्भ में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘सोनिया गांधी चिकित्सा जांच के लिए विदेश गई हैं। हमने शिष्टाचारवश मुलाकात की थी। मैं और वेणुगोपाल जी गुजरात जा रहे थे तो गुजरात के लिए हमने उनसे आशीर्वाद भी लिया।’’

प्रमुख खबरें

NSA Ajit Doval ने Beijing में Wang Yi से की सीमा वार्ता, LAC पर शांति पर जोर

BPSC Candidates पर लाठीचार्ज की विपक्ष ने की निंदा, Tejashwi ने सरकार को घेरा

Ayodhya Ram Mandir चढ़ावा चोरी मामले में गलत BNS धाराएं लगीं: कोर्ट में वकील का दावा

UP Cabinet ने MBBS और BDS इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ाकर 25,000 रुपये किया