मेडिकल टेस्ट कराने के लिए विदेश जाएंगी कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, प्रियंका-राहुल भी होंगे साथ

Sonia Gandhi
ANI
अंकित सिंह । Aug 24 2022 9:05AM

सूत्रों ने बताया है कि बुधवार दोपहर सोनिया गांधी ब्रिटेन के लिए उड़ान भर सकती हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश इस बात की पुष्टि की है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जाएंगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश जाएंगी।

कांग्रेस लगातार अपने पार्टी को मजबूत करने की कोशिश में जुटी हुई है। इसी कड़ी में 4 सितंबर को महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली का आयोजन किया जा रहा है। साथ ही साथ भारत जोड़ो यात्रा का भी आयोजन किया जा रहा है। लेकिन इन सबके बीच खबर यह है कि कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी फिलहाल ब्रिटेन जा रही हैं। जानकारी के मुताबिक अभी मेडिकल चेकअप के लिए ब्रिटेन जा रही हैं। सूत्रों ने बताया है कि बुधवार दोपहर सोनिया गांधी ब्रिटेन के लिए उड़ान भर सकती हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश इस बात की पुष्टि की है कि कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी इलाज के लिए विदेश जाएंगी। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सोनिया गांधी मेडिकल टेस्ट के लिए विदेश जाएंगी। 

इसे भी पढ़ें: प्रियंका गांधी का सवाल, दागी मंत्रियों को कब तक बचाते रहेंगे प्रधानमंत्री

इसके साथ ही कांग्रेस की ओर से यह भी कहा गया है कि मेडिकल टेस्ट के बाद दिल्ली लौटने के दौरान वे अपनी बीमार मां को भी देखने जाएंगी। सबसे खास बात तो यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रहेंगी। सोनिया गांधी कब विदेश दौरे से वापस लौटेंगी, इस बारे में अब तक जानकारी नहीं मिल पाई है। लेकिन तीनों नेताओं का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कांग्रेस जमीन पर संघर्ष करने की कोशिश में जुटी हुई है। लेकिन इस बात को साफ तौर पर कह दिया गया है कि राहुल गांधी 4 सितंबर से पहले विदेश दौरे से वापस दिल्ली लौट जाएंगे। वह 4 सितंबर को महंगाई पर हल्ला बोल रैली को संबोधित भी करेंगे।

इसे भी पढ़ें: 7 सितबंर शुरू होगी भारत जोड़ो यात्रा, कांग्रेस ने लॉन्च किया लोगो और कैंपेन

आपको बता दें कि कांग्रेस में संगठन चुनाव की भी प्रक्रिया शुरू होने वाली है। ऐसे में दावा किया जा रहा है कि सितंबर के आखिरी सप्ताह तक पार्टी को नया अध्यक्ष भी मिल सकता है। अध्यक्ष पद की रेस में राहुल गांधी का नाम सबसे आगे चल रहा है। फिलहाल प्रियंका और राहुल दोनों ही सोनिया गांधी के साथ विदेश दौरे पर जाएंगे। पिछले कुछ दिनों में सोनिया गांधी दो बार कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुकी हैं। शायद यही कारण है कि वह मेडिकल चेकअप के लिए ब्रिटेन जा रही हैं। इससे पहले सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड से जुड़े मामले में पूछताछ भी की गई थी। कुल मिलाकर देखें तो चिकित्सा जांच के लिये उनका विदेश दौरा ऐसे समय हो रहा है जब कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा और पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव की तैयारी कर रही है।

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़