झुकेगा नहीं पाकिस्तान, हमने आपके कितने राफेल..असीम मुनीर फिर दिखाने लगे पुराने रंग, अब भारत को क्‍यों दी गीदड़भभकी

By अभिनय आकाश | May 30, 2025

पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर ने गुरुवार को सिंधु जल संधि को 'रेड लाइन' करार देते हुए कहा कि इस्लामाबाद जल मुद्दे पर कभी समझौता नहीं करेगा, क्योंकि यह देश के 240 मिलियन लोगों के मूल अधिकारों से जुड़ा हुआ है। मुनीर की टिप्पणी उस समय आई जब वह विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपतियों, प्रिंसिपलों और वरिष्ठ शिक्षकों और शिक्षाविदों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कभी भी भारतीय आधिपत्य को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि पानी पाकिस्तान की लाल रेखा है और हम 240 मिलियन पाकिस्तानियों के इस बुनियादी अधिकार पर कोई समझौता नहीं होने देंगे। वे पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के कदम का जिक्र कर रहे थे। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी। 

इसे भी पढ़ें: पुतिन ने मजाक बनाया, मस्क ने हाथ छुड़ाया, कोर्ट ने टैरिफ प्लान अटकाया, भारत को धमकाने के 15 दिनों बाद बर्बाद हुए ट्रंप

पहलगाम आतंकी हमले के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित रखने के भारत के कदम का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, हम 24 करोड़ पाकिस्तानियों के इस बुनियादी अधिकार पर कोई समझौता नहीं होने देंगे।मुनीर ने यह भी दावा किया कि बलूचिस्तान में आतंकवादियों को भारत का समर्थन प्राप्त है और प्रांत में अशांति फैलाने वाले आतंकवादियों का संबंध बलोच लोगों से है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकवादी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। इस हमले में 26 लोगों की जान चली गई थी।

Stay updated with Latest International News in Hindi on Prabhasakshi    

प्रमुख खबरें

Manik Saha ने पूरा किया वादा: Judo Star Asmita Dey को मिला 10 लाख का Check और अगरतला में अपना घर

Commonwealth Fencing Championship: लागोस में Team India का दबदबा, तीसरे दिन 3 Gold समेत जीते 5 पदक

England Test Captain Joe Root ने खिलाड़ियों पर से हटाया Night Curfew, कहा- अपनी Responsibility खुद समझें Team Members

India vs Sri Lanka Test: Washington Sundar के बाहर होने से Team India की बढ़ी मुश्किलें, लगा बड़ा झटका