असम ने जापानी इंसेफेलाइटिस के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 13, 2021

गुवाहाटी| असम सरकार ने 15-65 आयुवर्ग के लोगों के लिए जापानी इंसेफेलाइटिस (जेई) के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू किया है और लक्ष्य इसमें 40.17 लाख लोगों को शामिल करने का है। पिछले साल राज्य में जेई से 60 से अधिक लोगों की मौत हुई थी और लगभग सभी जिलों से संक्रमण की सूचना थी।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री केशव महंत ने कामरूप (मेट्रोपालिटन) जिले के सोनपुर जिला अस्पताल से टीकाकरण अभियान की औपचारिक शुरुआत करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए लोगों से सहयोग करने का आग्रह किया।

असम में कोविड-19 टीकाकरण अभियान को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार को अब इसी तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद है। महंत ने कहा, ‘‘असम में, अब तक 2 करोड़ लोगों ने कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक ली है, जबकि एक या दोनों खुराक लेने वाले लोगों की कुल संख्या 2.65 करोड़ है। कोविड-19 रोधी टीकों के लिए इस व्यापक प्रतिक्रिया के बाद, हमें उम्मीद है कि लोग जेई टीके के लिए भी आगे आएंगे।

इसे भी पढ़ें: कोविड-19 :असम में 270 नए मामले, मिजोरम सरकार ने घर पर भी मास्क पहनने को कहा

प्रमुख खबरें

Indias Bhargavastra Anti-Drone System | सीमा पर पाकिस्तान से आने वाले ड्रोन झुंडों की खैर नहीं! भार्गवास्त्र के विकास परीक्षण पूरे, भारतीय सेना की बढ़ेगी ताकत

Stomach Ulcer का सटीक इलाज खोजने में मदद करेगी IIT Mandi की रिसर्च, H. pylori पर हुआ खुलासा

25% टैरिफ लगा रहे थे ट्रंप, गुस्से में आए भारत ने पूरा अमेरिका हिला डाला!

Black Friday सेल से दूर क्यों हो रहे युवा, सोशल मीडिया पर आया No-Buy Challenge