धमाकों से फिर दहला काबुल, TV बस में विस्फोट से दो लोगों की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 05, 2019

काबुल। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में रविवार को एक अफगान टेलीविजन स्टेशन के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में हुए बम धमाके में कम से कम दो लोगों को मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने बताया कि, शाम करीब साढ़े पांच बजे इस ‘‘स्टिकी बम’’ (देसी बम जिसे चुम्बक के साथ वाहनों में लगाया जाता है) में विस्फोट किया गया। रहीमी ने कहा,  खुर्शीद टीवी के कर्मचारियों को ले जा रही एक बस में तैमानी इलाके में विस्फोट हुआ।

इसे भी पढ़ें: अफगानिस्तान में उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के दफ्तर पर आतंकी हमला, 2 की मौत

उन्होंने कहा कि इसमें एक चालक और एक राहगीर की मौत हो गई और खुर्शीद टीवी के दो कर्मचारियों समेत तीन लोग घायल हो गए। किसी भी समूह ने अभी तक इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

प्रमुख खबरें

Gujarat के Kandla में 2,300 करोड़ रुपये से बनेगा देश का पहला बंदरगाह आधारित E-Methanol Plant

SIR से 93 लाख नाम हटाकर BJP की मदद का आरोप, Mamata Banerjee ने CEC से मांगा इस्तीफा

Gujarat CID ने चुनावी चंदे में 314 करोड़ की कर चोरी पर तीन दलों पर दर्ज की FIR

Election Commission पर DK Shivkumar का बड़ा हमला, CEC की गिरफ्तारी और SIR रद्द करने की मांग