Manish Sisodia के इस्तीफे के बाद Atishi और Saurabh Bhardwaj बने दिल्ली सरकार में मंत्री

By रितिका कमठान | Mar 07, 2023

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सलाह पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आम आदमी पार्टी की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज को दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री नियुक्त कर दिया है। अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे के बाद दोनों की कैबिनेट में नियुक्ति करने के लिए उपराज्यपाल को नाम भेजे थे। इस संबंध में गृह मंत्रालय ने भी दोनों के नामों को मंजूरी दे दी है।

जानें कौन हैं आतिशी और सौरभ

बता दें कि सौरभ भारद्वार वर्तमान में पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता है। अब ग्रेटर कैलाश से विधायक सौरभ को कैबिनेट मंत्री का पद सौंपा गया है। इससे पहले वो दिल्ली जल बोर्ड के उपाध्यक्ष रह चुके है। वो आम आदमी पार्टी के पहले कार्यकाल में भी मंत्री पद संभाल चुके है।

वहीं आतिशी कालकाजी से विधायक है। वो मनीष सिसोदिया की शिक्षा टीम की अहम सदस्य है। पूर्वी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से वर्ष 2019 में उन्होंने लोकसभा चुनाव में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। हालांकि इन चुनावों में उन्हें भाजपा उम्मीदवार और पूर्व भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा था। बता दें कि मनीष सिसोदिया शराब घोटाला मामले में जेल में बंद है। उन्हें सीबीआई की टीम ने 26 फरवरी को आठ घंटे की लंबी पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। वहीं सत्येंद्र जैन को प्रवर्तन निदेशालय ने वर्ष 2022 में मई के महीने में धनशोदन के मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद से वो तिहाड़ जेल में है।

प्रमुख खबरें

Maharashtra विधान परिषद चुनाव: Nagpur सीट पर कांग्रेस की जीत बदलाव का संकेत, हर्षवर्धन सपकाल का बयान

हिन्दुस्तानी सरजमीं से होगा टाइप-25 का परीक्षण, भारत में मिसाइल क्यों टेस्ट करना चाहता है जापान?

Cristiano Ronaldo ने Lionel Messi को पछाड़ा, जीता Best Ballon dOr of All Time अवॉर्ड

लागत बढ़ने और कमजोर मांग से Ambuja Cements का शुद्ध लाभ दूसरी तिमाही में 90 प्रतिशत गिरा