ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने न्यूजीलैंड हमलावर से जुड़े मकानों की तलाशी ली

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 18, 2019

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया की आतंकवाद रोधी पुलिस ने गत सप्ताह न्यूजीलैंड की दो मस्जिदों में 50 लोगों की हत्या करने के आरोपी बंदूकधारी से जुड़े दो मकानों की सोमवार तड़के तलाशी ली। पुलिस ने बताया कि ये मकान साउथ वेल्स शहर के सैंडी बीच और लॉरेंस शहर में स्थित हैं। दोनों ही जगह ग्राफ्टन के पास हैं जहां आरोपी ब्रेंटन टारेंट पला-बढ़ा था।

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड के पीएम ने फेसबुक से न्यूजीलैंड हमले का लाइव वीडियो मामले पर मांगा जवाब

पुलिस ने एक बयान में कहा, ‘‘इस गतिविधि का प्राथमिक उद्देश्य औपचारिक रूप से ऐसी सामग्री हासिल करना है जिससे न्यूजीलैंड पुलिस को अपनी जांच में मदद मिल सके।’’

 

इसे भी पढ़ें: न्यूजीलैंड आतंकी हमले में 50 लोगों की मौत में 5 भारतीय भी शामिल

उन्होंने बताया कि टारेंट का परिवार जांच में लगातार पुलिस की मदद कर रहा है। टारेंट ग्राफ्टन में पला-बढ़ा लेकिन पिछले एक दशक में उसने विदेश की काफी यात्रा की और वह हाल के वर्षों से न्यूजीलैंड में रह रहा था। ऑस्ट्रेलिया के गृहमंत्री पीटर डटन ने सोमवार को बताया कि टारेंट ने पिछले तीन वर्षों में ऑस्ट्रेलिया में केवल 45 दिन बिताए और वह आतंकवाद से जुड़ी किसी सूची में शामिल नहीं था। 

प्रमुख खबरें

Porn Star से जुड़े मामले में Trump की पूर्व करीबी सलाहकार होप हिक्स बनीं गवाह

कनाडाई पुलिस ने Nijjar की हत्या के तीन संदिग्धों को गिरफ्तार किया: मीडिया की खबर

लगातार कम स्कोर वाली पारियों के दौरान सही लोगों के बीच में रहने की कोशिश कर रहा था: Jaiswal

Dhoni मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं, उनकी सलाह से लाभ मिलता है: Pathirana