अवध विश्वविद्यालय ने 742 महाविद्यालय में होने वाली परीक्षाओं को किया स्थगित

By सत्य प्रकाश | Jan 17, 2022

अयोध्या। कोरोना के तीसरे लहर से डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय सेे जुड़े 742 महाविद्यालय में शुरू होने वाली परीक्षा को अग्रिम आदेश तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह परीक्षा 20 जनवरी से शुरू होने वाली थी। अवध विश्वविद्यालय के कुलपति ने निर्णय लेते हुए जानकारी दी है कि परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद आगे विश्वविद्यालय के वेबसाइट के माध्यम से दी जाएगी।

 

इसे भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर श्री रामलला को लगा खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार का भोग

अवध विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 रविशंकर सिंह के मुताबिक बीए, बीएससी एवं बीकाॅम पाठ्यकमों की प्रथम सेमेस्टर परीक्षा एवं बैक पेपर परीक्षा को अग्रिम आदेशों तक स्थागित किया है। यह निर्णय कोविड महामारी के बढ़ते संक्रमण के दृष्टिगत परीक्षा स्थगित कर दी गई है। उक्त परीक्षाओं की नवीन तिथियां परिस्थितियां अनुकूल होने पर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जायेगी।

प्रमुख खबरें

Karur Tragedy: जिस हादसे ने हिला दी थी TVK की नींव, अब CM Vijay बनकर मरहम लगाने लौटे

बंगाल संकट के बीच Mamata Banerjee का BJP पर बड़ा हमला: मुझे चुप कराने के लिए मेरी जान लेनी होगी

अयोध्या में सपा-कांग्रेस पर बरसे CM योगी, पूछा- हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया था?

PM Modi Melbourne Visit | MCG में कदम रखना जगाता है जज्बात, पीएम अल्बानीज़ संग लॉन्च किया स्पोर्ट्स सहयोग रोडमैप