मकर संक्रांति पर श्री रामलला को लगा खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार का भोग

Khichdi offered to Shri Ramlala on Makar Sankranti
प्रतिरूप फोटो
सत्य प्रकाश । Jan 15 2022 10:26PM

मकर संक्रांति का पर्व अयोध्या के 6000 मठ मंदिरों में इस पर्व को लेकर विशेष प्रकार की तैयारी भी की जाती है। आज के दिन मंदिरों में विराजमान भगवान का स्नान के बाद अभिषेक किया गया। जिसके बाद नए वस्त्र धारण कराया गया और विशेष पूजन के बाद खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार से भोग लगाया गया।

अयोध्या। राम नगरी अयोध्या में मकर संक्रांति पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सरयू नदी में स्नान कर अयोध्या के मंदिरों में दर्शन कर अन्य दान किया। तो वहीं इस पर्व को लेकर राम जन्मभूमि परिसर में विराजमान भगवान श्री रामलला को खिचड़ी, पापड़, घी, अचार से भोग लगाया गया। जिसका प्रसाद परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण मिलेगी वर्करों ने भी लिया।

इसे भी पढ़ें: ओमिक्रोन से अयोध्या के मंदिरों से भी घटने लगी श्रद्धालुओं की संख्या

मकर संक्रांति का पर्व अयोध्या के 6000 मठ मंदिरों में इस पर्व को लेकर विशेष प्रकार की तैयारी भी की जाती है। आज के दिन मंदिरों में विराजमान भगवान का स्नान के बाद अभिषेक किया गया। जिसके बाद नए वस्त्र धारण कराया गया और विशेष पूजन के बाद खिचड़ी के साथ दही, पापड़, घी, अचार से भोग लगाया गया। इस दौरान मंदिरों में पहुंचे भक्त भगवान के सामने धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे मंदिर निर्माण मिलेगी इंजीनियर व वर्करों को भी भगवान के इस प्रसाद को वितरित किया गया आने वाले श्रद्धालु भी भगवान के प्रसाद ग्रहण किया।

इसे भी पढ़ें: स्वामी प्रसाद मौर्या के इस्तीफे पर पूर्व सांसद विनय कटियार का कटाक्ष 

रामलला के प्रधान पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास ने बताया कि खिचड़ी का भोग प्रत्येक वर्ष श्री रामलला को लगाया जाता था। कहा कि मकर राशि पर सूर्य के प्रवेश का पर्व है मकर संक्रांति के बाद से ही सारी शुभ काम शुरू हो जाते हैं। आज भगवान श्री राम लला की दरबार में खिचड़ी के साथ दही पापड़ के अचार का भोग लगाया गया। इसके बाद उसे प्रसाद स्वरूप परिसर में उपस्थित लोगो को भी दिया गया। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़