एक्सिस बैंक ने राकेश मखीजा को 3 साल के लिए गैर-निष्पादित अध्यक्ष नियुक्त किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 13, 2019

नयी दिल्ली। निजी क्षेत्र के एक्सिस बैंक ने मंगलवार को राकेश मखीजा को तीन साल के लिए बैंक का गैर - कार्यकारी चेयरमैन नियुक्त किया। उनकी नियुक्ति 18 जुलाई से प्रभावी होगी। बैंक ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि वह संजीव मिश्रा की जगह लेंगे। मिश्रा 17 जुलाई को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। 

बैंक ने कहा , " निदेशकों की नामांकन और पारिश्रमिक समिति की सिफारिशों पर गौर करते हुए बैंक के निदेशक मंडल ने मंगलवार को स्वतंत्र निदेशक, राकेश मखीजा को गैर - कार्यकारी (अंशकालिक) चेयरमैन के रूप में नियुक्ति को मंजूरी दे दी। "इस नियुक्ति के लिये भारतीय रिजर्व बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरधारों की मंजूरी लेनी होगी।

प्रमुख खबरें

Ghazipur में ANTF और पुलिस ने पकड़ी 2 करोड़ रुपये की हेरोइन, महिला समेत तीन गिरफ्तार

MP में CM Mohan Yadav और Nitin Gadkari शुरू करेंगे सुगम परिवहन सेवा, चलेंगी 351 बसें

एशियाई खेलों की 10m एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा के फाइनल में पहुंचे Kamaljeet और Suruchi

Chittorgarh में 4 करोड़ का गांजा बरामद, तीन ट्रकों के साथ 7 तस्कर पकड़े गए