भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए सभी आरोप हवा हवाई एव तथ्य से परे

By विजयेन्दर शर्मा | Sep 26, 2021

शिमला  भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए सभी आरोप हवा हवाई एव तथ्य से परे है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी ना प्रदेश अध्यक्ष मानती है और ना उनकी सुनती है।

इसे भी पढ़ें: प्रदेश पदाधिकारी बैठक के लिए शिमला पहुंचे भाजपा के दिग्गज

 

तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना भारत और हिमाचल के सभी गरीबों के लिए एक बड़ी राहत लेकर आई है, देश के 80 करोड़ लोगों को कोरोना संकट के समय मुफ्त राशन देना अपने आप मे एतिहासिक है। हमारे द्वारा दिए गए सभी आंकड़े सच्चे होते है और पब्लिक डोमेन में होते है, कोई भी उन्हें कभी भी देख सकता है। 

 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल की घड़ी में सरकार ने हर तरह से रखा गरीबों की सुरक्षा का ध्यान’ लाभार्थियों ने संकट में मदद के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

उन्होंने कहा कि उद्योग ने हिमाचल में हमेशा अच्छा प्रदर्शन किया है कोविड के समय हिमाचल में फार्मास्युटिकल सेक्टर ने पूरे देश को पीपीई किट, वेंटिलेटर से लेकर रेमिडीसीवेर जैसी सुविधाएं बड़ी मात्रा में उपलब्ध करवाई है।  तोमर ने कहा कि बेरोज़गारी की बात कांग्रेस ना ही करे तो अच्छा है हमारी जयराम सरकार ने हाल ही में कैबिनेट द्वारा 10 हज़ार से अधिक रोजगार के अवसर खोले है साथ ही प्रदेश में अनेकों स्वावलंबन योजना के अंतर्गत स्वरोजगार के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि जिस 16 जे ई की बात कांग्रेस नेता कर रहे है वो कांग्रेस सरकार में बनी नीतियों के अंतर्गत लगे है, कांग्रेस अगर अपने कार्यकाल में अच्छी नीति बनाती तो आज इन नौकरियों पर हिमाचल के लोग लगते।

प्रमुख खबरें

Pahalgam Terror Attack | NIA की चार्जशीट में खुलासा- घाटी में ड्रोन से भेजे गए थे हथियार, इंटेलिजेंस नेटवर्क पर उठे सवाल

US-Iran Peace Talks | Donald Trump की धमकी से कूटनीतिक भूचाल: स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान शांति वार्ता अधर में अटकी! ईरानी प्रतिनिधिमंडल का वॉकआउट

FIFA World Cup 2026 | बेल्जियम और ईरान का मैच गोलरहित ड्रॉ, बेल्जियम के लिए नॉकआउट की राह हुई मुश्किल

Maharashtra Accident | बदलापुर में मुंबई-वडोदरा हाईवे पर भीषण हादसा, 250 किमी/घंटे की रफ़्तार से दौड़ रही BMW डिवाइडर से टकराई, 2 की मौत