प्रदेश पदाधिकारी बैठक के लिए शिमला पहुंचे भाजपा के दिग्गज

BJP shimla

भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी।

शिमला  भाजपा की प्रदेश पदाधिकारी बैठक कल 27 सितंबर को होटल पीटरहॉफ शिमला में होने जा रही है। भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन इस महत्वपूर्ण बैठक के लिए शिमला पहुंच गए है।

 

इसे भी पढ़ें: मुश्किल की घड़ी में सरकार ने हर तरह से रखा गरीबों की सुरक्षा का ध्यान’ लाभार्थियों ने संकट में मदद के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का जताया आभार

 

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य , प्यार सिंह, कोषाध्यक्ष संजय सूद, मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, सह प्रभारी कर्ण नंदा एवं ज़िला शिमला प्रभारी डेज़ी ठाकुर द्वारा भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर मे किया गया।  भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन का स्वागत ज़िला अध्यक्ष रवि मेहता , मंडल अध्यक्ष राजेश शारदा एवं कार्यकर्ताओं द्वारा सिर्किट हाउस में किया गया।  भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह का स्वागत होटल पीटरहॉफ में प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप द्वारा किया गया। 

 

 

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल को निवेश के लिए उत्कृष्ट केन्द्र विकसित करने पर राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा

 

भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, ज़िला अध्यक्ष, ज़िला प्रभारी एवं सह प्रभारी बैठक कल प्रातः 11 बजे शुरू होने जा रही है।  बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने बताया कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चा अध्यक्षों, ज़िला अध्यक्षों, ज़िला प्रभारियों एवं सह प्रभारियों की बैठक होटल पीटरहॉफ शिमला में 27 सितंबर, सोमवार को होने जा रही है। यह बैठक प्रातः 11 बजे प्रारंभ हो जाएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें: केन्द्रीय मंत्री ने हिमाचल को निवेश के लिए उत्कृष्ट केन्द्र विकसित करने पर राज्य सरकार के प्रयासों को सराहा

 

 

उन्होंने बताया कि इस बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पंजाब हरयाणा चंडीगढ़ हिमाचल प्रदेश के प्रभारी सौदान सिंह,प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप एवं सह प्रभारी संजय टंडन उपस्थित रहेंगे।  बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।  सेवा और समर्पण अभियान की समीक्षा, त्रिदेव प्रशिक्षण वर्ग, पंच परमेश्वर सम्मेलन एवं पन्ना समितियों जैसे मुद्दों पर चर्चा की जाएगी।  उन्होंने कहा कि भाजपा आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी अपनी रणनीति तय करेगी। 

We're now on WhatsApp. Click to join.
All the updates here:

अन्य न्यूज़