पुतिन को भारी पड़ी यूक्रेन से जंग, शीतकालीन पैरालंपिक से रूस और बेलारूस के एथलीटों पर लगा प्रतिबंध

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2022

शीतकालीन पैरालंपिक से रूसी और बेलारूस के एथलीटों पर प्रतिबंध लगा दिया है। अंतर्राष्ट्रीय पैरालंपिक समिति (आईपीसी) ने कहा कि रूसी और बेलारूसी एथलीट बीजिंग में शीतकालीन पैरालिंपिक में प्रतिस्पर्धा नहीं कर पाएंगे। आईपीसी ने एक बयान में कहा गया कि एक विशेष रूप से बुलाई गई बैठक के बाद गवर्निंग बोर्ड ने बीजिंग 2022 पैरालंपिक शीतकालीन खेलों के लिए रूस और बेलारूस एथलीट की प्रविष्टियों को अस्वीकार करने का फैसला किया गया है।

इसे भी पढ़ें: उच्चतम न्यायालय पहुंचा यूक्रेन में फंसे भारतीयों का मामला, CJI ने कहा- क्या हम पुतिन को युद्ध रोकने के दे सकते हैं निर्देश ?

आईपीसी ने एक बयान में कहा, "वे पैरालंपिक ध्वज के तहत प्रतिस्पर्धा करेंगे और पदक तालिका में शामिल नहीं होंगे। आईपीसी को अपने शुरुआती फैसले के लिए तत्काल आलोचना मिली। जिसके बाद समिति की तरफ से ये निर्णय लिया गया। आईपीसी ने यह भी कहा कि यह स्पष्ट है कि कई एथलीट रूस या बेलारूसियों के खिलाफ प्रतिस्पर्धा करने से मना कर देंगे, जिससे पैरालिंपिक के लिए अराजकता पैदा होगी और प्रतिष्ठा को नुकसान होगा। 

प्रमुख खबरें

Arjun Tendulkar की नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म, घातक यॉर्कर से कप्तान ऋषभ पंत को किया परेशान- Video

नक्सलवाद खत्म! PM Modi के Vision से बदलेगा बस्तर, CM Vishnu Deo Sai ने पेश किया Development का रोडमैप

महाकुंभ वाले IIT वाले बाबा अभय सिंह ने कर ली शादी, जानें किस कॉलेज से की पढ़ाई, दोनों के पास हैं कौन-कौन सी डिग्रियां?

Pawan Khera की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही Assam Police, CM Himanta बोले- पहले उसको पेलूंगा, फिर उसका पेड़ा बनाऊँगा