रूस की यूक्लियर हमले की धमकी और अंडरग्राउंड हुई पुतिन की फैमिली, लोकेशन को लेकर हुआ ये बड़ा दावा

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर रूस के एक प्रोफेसर ने बहुत ही सनसनीखेज दावा किया है। पुतिन ने अपने परिवार को एक अंडरग्राउंड बंकर या फिर भूमिगत शहर में शिफ्ट किया है।
यूक्रेन पर रूस के हमले लगातार जारी हैं। पूरी दुनिया रूस के खिलाफ गोलबंद हो रही है। तरह-तरह के प्रतिबंध लगाकर रूस पर दवाब बनाने की कोशिश हो रही है। लेकिन व्लादिमीर पुतिन झुकने की बजाय और भी ज्यादा आक्रमक होते जा रहे हैं। नाटो के हमले के बाद पुतिन परमाणु हमले के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पुतिन ने एक कदम आगे बढ़ाते हुए रक्षा प्रमुखों को देश के परमाणु बलों को ‘हाई अलर्ट’ पर रखने का आदेश दिया। यानी रूसी सेना पुतिन के एक आदेश पर परमाणु हमले के लिए पूरी तरह तैयार है।
इसे भी पढ़ें: LAC विवाद पर अमेरिका खुलकर भारत के समर्थन में आया, बाइडेन प्रशासन ने चीन के उकसावे वाली हरकत की खोली पोल
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन परमाणु युद्ध की तैयारी कर रहे हैं तो दूसरी ओर रूस के एक प्रोफेसर ने बहुत ही सनसनीखेज दावा किया है। पुतिन ने अपने परिवार को एक अंडरग्राउंड बंकर या फिर भूमिगत शहर में शिफ्ट किया है। प्रोफेसर के इस दावे से रूस के परमाणु युद्ध की धमकी को हल्के में नहीं लिया जा सकता है। रूस के प्रोफेसर वेलरी सोल्वे ने कहा है कि पुतिन ने अपने परिवार को साइबेरिया के एक भूमिगत शहर में छुपा दिया है। वेलरी सोल्वे ने दावा किया है कि पुतिन के परिवार को जिस बंकर में छुपाया गया है वो परमाणु युद्ध होने की स्थिति में भी उन्हें सुरक्षित रखेगा।
इसे भी पढ़ें: चीन को यूक्रेन पर हमले की पहले से थी जानकारी, रूसी अधिकारियों से विंटर ओलंपिक खत्म होने तक रुकने का किया था अनुरोध
डेलीमेल की रिपोर्ट में प्रोफेसर सोल्वे ने इससे संबंधित एक वीडियो भी जारी किया है। उनके मुताबिक इस आलीशना और हाइटेक बंकर अल्ताई माउंटेंस में मौजूद हैं। ये बंकर न्यूक्लियर युद्ध की स्थिति में पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। सोल्वे ने कहा कि ये एक भूमिगत शहर है और तकनीक व विज्ञान से लैस है।
अन्य न्यूज़












