Four More Shots Please वाली चारों लड़कियों की एथिनिक लुक में बला की खूबसूरत तस्वीर वायरल

By रेनू तिवारी | Apr 22, 2020

अमेजन प्राइम की सुपरहिट वेब सीरीज Four More Shots Please की चार लीड एक्ट्रेस सयानी गुप्ता (Sayani Gupta), बानी जे (VJ Bani), कीर्ति कुल्हारी (Kirti Kulhari), मानवी गगरू (Maanvi Gaagru) की एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस तस्वीर में चारों एक्ट्रेल बला की खूबसूरत दिखआई दे रही है। चारों ने एथिनिक लुक कैरी किया हुई है। इस तस्वीर को बानी जे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। 

 

इसे भी पढ़ें: प्लेन के कोने में एयर होस्टेस के साथ क्या कर रहे हैं नाना पाटेकर? तस्वीर से हुआ खुलासा 

बिग बॉस फेम बानी जे की तरफ से शेयर की गई ये तस्वीर उदयपुर की है। तस्वीर में चारो ने अलग-अलग कलर्स के लंहगे पहने हुए है। बानी जे ने गोल्डन कलर का कट स्लीव चोली वाला लंहगा पहना हुआ है। वह अपना टैटू फ्लॉन्ट कर रही हैं। वहीं सयानी गुप्ता ने पिंक कलर का शरारा सूट पहना हुआ है। ब्लू लंहगे में मानवी गगरू भी काफी सेक्सी लग रही हैं। कीर्ति ने ब्लैक कलर कैरी किया है। प्यार की तलाश में भटकती बेव सीरीज की ये चारों लड़कियां कमाल लगी रही है।


जब भारत में वेब सीरीज का चलन अपने पैर पसार रहा था तब अमेजन प्राइम वीडियो पर 10 एपिसोड की वेब सीरीज फोर मोर शॉट्स प्लीज (Four More Shots Please) का पहला सीजन रिलीज हुआ था। ये कहानी चार लड़कियों की थी जो अपनी जिंदगी में अलग अलग परेशानियां झेल रही होती हैं। पहले सीजन के कुछ एपिसोड़ को कहानी को समझने में ही निकल गये थे। आखिरी एपिसोड में पता चलना कि इन चारों के जीवन में आखिर समस्या क्या है। चारो अलग-अलग जगह से होती है। चारों की अपनी जिंदगी को अलग ख्वाहिशें होतीं है जिसे पूरा करने में समाज आड़े आकर बैठा होता है। वेब सीरीज की कास्ट की बात करें तो सयानी गुप्ता, कीर्ति कुल्हारी, बानी जे और मानवी गगरू का लीड रोल है। पहले सीजन से लेकर दूसरे सीजन तक पूरी कहानी इन चारों के इर्द-गिर्द ही घूमती हैं। सीरीज को काफी बोल्ड अंदाज में बनाया गया था इस लिए इस सीरीज ने काफी सुर्खियां बटोरा थी। 


All the updates here:

प्रमुख खबरें

Hardik Pandya से मिलने का सपना, टी20 वर्ल्ड कप में इटली के ऑलराउंडर थॉमस ड्राका की बड़ी उम्मीद

Premier League: Liverpool के खिलाफ फैसले पर भड़के हालैंड, VAR विवाद के बीच मैनचेस्टर सिटी की बड़ी जीत

Kylian Mbappe का फिर चला जादू, Valencia के खिलाफ गोल दागकर Real Madrid को दिलाई शानदार जीत

Olympic हादसे के बाद लिंडसे वॉन के लिए राफेल नडाल का भावुक संदेश, खेल जगत में चिंता